WPL ( Women’s Premier League) अब फाइनल मैच तक पहुंच चुका है, इस मुकाबले में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आमना-सामना होगा, आज मैच शाम करीब 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
WPL Final tonight between Mumbai Indians and Delhi Capitals.
A historic night! pic.twitter.com/cXB7Vr8e4E
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2023
कौन रचेगा इतिहास-
मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने WPL 2023 के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया हैं, दिल्ली की टीम के स्कोर फिलहाल टॉप पर है दिल्ली कैपिटल ने 8 मैच खेले है जिसमें से कुल 6 मैचों में शानदार जीत हासिल की हैं। आईपीएल(IPL) में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अभी तक कोई भी आईपीएल(IPL) ट्रॉफी को जीत कर अपने नाम नहीं कर पाई हैं, अगर आज यानी 26 मार्च को होने वाले फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल कर लेती है। तो वह इस बार इतिहास रच देगी, साथ ही IPL के सुखे को भी दूर करने में सफल होगी। वहीं अगर बात करें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की तो उन्होंने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अच्छा खेल खेला हैं, मुंबई के स्कोर बोर्ड पर दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने कई शानदार पारियां खेलीं। जिसके चलते आज मुंबई इंडियंस WPL के फाइनल में हैं, इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के पास खिलाड़ी एमएस धोनी की बराबरी करने का शानदार मौका है। आपको बता दें धोनी आईपीएल(IPL) में ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे वहीं अगर आज मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले को जीत लेती है तो हरमनप्रीत भी डब्ल्यूपीएल (WPL) में ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बन जाएंगी।
World Cup 2023: वर्ल्ड कप की तारीखों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कब और कहां होगा मैच
आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में सबसे जायदा रन बनाने वाली खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल की कप्तान मेग लैनिंग हैं, जिनके नाम 310 रन हैं।
AFG vs PRK: पाकिस्तान को हरा कर अफगानिस्तान ने लिया एशिया कप का बदला