Camphor Benifits: हिंदू धर्म में कपूर से आरती करने का एक खास महत्व होता है ऐसा कहा जाता है कि जब तक भगवान की आरती कपूर से ना की जाए तब तक आरती अधूरी होती है और कपूर जलाने से घर में भी सुख शांति बनी रहती है। कपूर की खुशबू वायु से कीट पतंगों को दूर करती है। पूजा विधि में कपूर का इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी कपूर बहुत ही फायदेमंद है। कपूर से आपके त्वचा की भी कई तरह की समस्या खत्म हो जाती है। कपूर में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, आयुर्वेद में भी कपूर से कई तरह के होने वाले फायदों के बारे में जिक्र किया गया है। चलिए आज हम आपको कपूर से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Morning Tips: क्या सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना सही है?
कपूर के फायदे-
सांस लेने की समस्या से छुटकारा-
कपूर में Decongestive के गुण मौजूद होते हैं, जिससे कि हमारे गले से लेकर फेफड़ों तक होने वाली सूजन कम हो जाती है। जब खांसी की समस्या होती है तो ऐसे में हमें कपूर जलाना चाहिए क्योंकि इसकी सुगंध से हमें स्वास संबंधी कोई समस्या नहीं होती।
दर्द से राहत-
दर्द को कम करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। किसी घाव या दर्द पर कपूर लगाने से दर्द में राहत मिलती है इसके साथ घाव जल्दी ठीक हो जाता है। जब घाव या फुंशी होती है तो ऐसे में आपको नारियल के तेल में कपूर मिलाकर घाव पर लगाना चाहिए।
खुजली दूर करने के लिए-
यदि आपकी शरीर में किसी प्रकार की खुजली हो रही है तो ऐसे में आप कपूर के इस्तेमाल द्वारा शरीर की खुजली से छुटकारा पा सकते हैं। नारियल के तेल में कपूर को अच्छे से मिलाकर खुजली होने वाली जगह पर लगा लें ऐसा आपको दिन में 2 बार करना होगा। इससे आप खुजली से छुटकारा पा सकते हैं।
BP low में-
यदि आपको BP low की शिकायत है तो ऐसे में कपूर आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। कपूर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद माना जाता है।
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा-
यदि आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आपको कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि कपूर के इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकते हैं। जब आप अपने बालों को धोते हैं तो उससे पहले नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों की जड़ों में लगा लें, इससे आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है। लेकिन ऐसा आपको महीने में 4 बार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: यदि आप भी ईयरफोन का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान