आज के समय में मैदा हमारे जीवन का आम हिस्सा बन चूका है। हम जितने भी junk food और fast food खाते है उन सभी चीज़ो को मैदे से ही बनाया जाता है। अधिकतर लोगो को समोसा, कचौड़ी, नान आदि खाना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा अन्य processed फ़ूड को बनाने के लिए भी मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरर में ब्लड शुगर को बढ़ाता है। मैदे से बनी हुई चीज़े हमे खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन उन्हें खाने से हमारे शरीर को कई तरह के नुक्सान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉडी को करना चाहते हैं डिटॉक्स, तो रातभर पानी में भिगोकर रख दें ये तीन चीजें
एक्सपर्ट्स कि मानें तो हमारे स्वास्थ के लिए मैदा एक खराब खाद्य पदार्थ है। हाल ही में एक अध्ययन में ये बताया गया कि खाद्य पदार्थ में मैदे का उपयोग करने से हमें दिल की बीमारियों, डायबिटीज, बढ़ता मोटापा, और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। मैदा को एसिड, शक्कर और प्रोसेस की गई गेहूं से तैयार किया जाता है, मैदे में कम मात्रा में फाइबर होता है जोकि हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। इसके साथ ही मैदा में कम मात्रा विटामिन, खनिज और प्रोटीन पाया जाता है। अध्ययन में यह बताया गया है कि मैदे से बने खाद्य पदार्थ को अधिक मात्रा में खाने से आपका मोटापा भी बढ़ सकता है और इसके अधिक सेवन से आपको दिल से जुड़ी समस्याऐं भी हो सकती है। चलिए अब हम आपको मैदे से होने वाले नुक्सान के बारे में बताते है।
कम पोषक तत्व-
अधिक मात्रा में मैदा खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गेहूँ की बाहरी परत को हटा दिया जाता है और फिर बहुत बारीकी से पीस कर मैदा तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान इसमें जो भी पोषक तत्व और फाइबर होता है वो सब खत्म हो जाता है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं-
यदि आप मैदे से बने खाद्य पदार्थ का अधिक रूप से सेवन करते है तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। मैदा में फाइबर नहीं होता जिस कारण से यह खाना आसानी से नहीं पचा पाता। मैदा खाने से हमें कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
कोलेस्ट्राल बढ़ता है-
मैदे का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर भी बढ़ सकता है मैदा में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है जिससे की आपका शरीर मोटा हो जाता है। जब आप मोटे होते हैं तो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लीसराइड भी बढ़ने लगता है यदि आपको पहले से ही कोलेस्ट्राल की समस्या है तो आप मैदे से बने खाद्य पदार्थ न खाए।
यह भी पढ़ें: चेहरे पर Milk Ice Cube लगाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे