आधुनिकता के इस दौर में जैसे-जैसे इंसान आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उसने अपनी हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस थाने के अंदर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। यह सनसनीखेज घटना कुरुक्षेत्र के बाबैन थाने की है, जहां इस शर्मनाक घटना को एक हवलदार ने अंजाम दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली, तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गई। इसके बाद तुरंत आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह दुष्कर्म एक 16 वर्षीय किशोरी के के साथ मित्र कक्ष में किया गया। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस ने पहले कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में मामला दर्ज कर आरोपी हवलदार श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का पता चलते ही डीएसपी रणधीर सिंह मामले की जांच करने के लिए सुबह थाना भी पहुंचे और ने एक-एक कर के सभी पुलिसकर्मियों से पूरी वारदात की जानकारी ली। डीएसपी रणधीर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह मामला बेहद गंभीर है।
यह भी पढ़ें- यमुना में आई बाढ़ ने फरीदाबाद के 2 लोगों की ली जान
वहीं एसपी सुरेंद्र सिंह भूरिया ने बताया, कि आरोपी हवलदार श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ तत्काल ही मामला भी दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही उसे नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट करेगा विनेश और बजरंग ट्रायल विवाद पर आज फैसला, जानिए पूरा मामला