Lover cut off the Village electricity: लड़का-लड़की का प्रेम एक ऐसी चीज है जो किसी भी हद तक कर गुजरने और सही गलत में फर्क तक भूल जाते है। प्रेम जब अपने चरम पर होता है तब उसे केवल अपने बारे में ही ख्याल आता है। वह दुनिया से संबंधित अन्य किसी भी बात को मानने और स्वीकारने से इनकार कर देता है। ऐसी ही एक घटना हम आपको बताने जा रहे है। जिसने अपने प्रेमी की खातिर पूरे गांव को अंधकार से भर दिया, आईए जानते है क्या है पूरा मामला इस लेख के जरिए।
प्रेमिका ने प्रेमी के लिए गांव में किया अंधेरा-
प्यार में जान लेने और जान देने जैसी घटना तो हमने कई बार अखबार और टीवी में देखी ही होगी। लेकिन, इस बार जो घटना हम आपके सामने लाए है। वह काफी ज्यादा रोचक और उत्साहित कर देने वाली है। दरअसल, बिहार के बेतिका गांव में पिछले कुछ समय से बार-बार बिजली जा रही थी। जिसकी वजह से गांव वालों को भीषण गर्मी लगने लगी थी। लाइट जाने का कोई टाइम फिक्स नहीं था। प्रेमी के मिलने के चक्कर में गांव की एक लड़की बार-बार लाइट काट दिया करती थी। एक दिन प्रीति का आशिक पड़ोस के गांव से आ गया। उसके गांव में घुसते ही बिजली चली गई। गांव वालों को शक हुआ रोज इसी समय लाइट क्यों जाती है। रात का समय हो रहा था।
ये भी पढ़ें- Teacher Fell in Love With Girl Student: छात्रा ने ठुकराया शिक्षक का प्यार, एक महीने तक करता रहा शोषण
लड़के की पिटाई-
ऐसे में सभी ने जांच पड़ताल करना शुरू किया। तब पता चला कि लाइट की सप्लाई पूरी आ रही है। यहीं से कुछ न कुछ गड़बड़ हो रही है। फिर क्या था, लड़की प्रेम की सीमा भूल कर रात में उससे मिलने पहुंची। प्यार अपने चरम पर पहुंच रहा था, तभी गांव वालों ने लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में वहां धर-दबोचा। गांव वालों ने लड़के की जमकर पिटाई की। इस बात की पूरी जानकारी फिर दोनों ने मिलकर गांव वालों को दी कि वही गांव की लाइट को रोजाना भगा दिया करते थे।
ये भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा और गुलाम की प्रेम कहानी है काफी मजेदार, खुद पति ने किया खुलासा