दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगह है जिन्हें अपने अभी तक देखा नहीं है और शायद कुछ जगह के बारे में आपने सुना भी नहीं होगा। वहीं कुछ व्यक्ति घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है, लेकिन बजट के चलते आप विदेश में यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। तो इसका उपाय हमारे पास है हम आपको कुछ ऐसे देश बताएंगे, जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेंगे।
मालदीव-
मालदीव भारतीय सेलिब्रिटीज के साथ-साथ आम पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि मालदीव एक आम नागरिक के बजट में आसानी से फिट हो जाता है। मालदीव में 1500 रूपये से कमरे मिल सकते हैं। वही यहां आपको 60 रूपये से लेकर 120 तक कई तरह की चीज खाने-पीने को मिल सकती हैं। मालदीव में एटॉल ट्रांसफर, अलिमाथा आयरलैंड और हुकुम मिस्की मलादीव के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है।
ईस्ट अफ्रीका-
ईस्ट अफ्रीका भारत से जितना दूर है उतना ही सस्ता टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ईस्ट अफ्रीका के सेशेल में आपको एक हजार रुपए से लेकर 1200 रूपये तक किराए पर कमरा मिल सकते हैं। वहीं आप बेहतरीन खाना मात्रा 500 रूपये में ऑर्डर कर सकते हैं।घूमने की बात की जाए तो ईस्ट अफ्रीका में कजिन आईलैंड, एरीड आईलैंड, माहे आईलैंड, मरीन नेशनल पार्क में घूम सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Burj Khalifa के टॉप फ्लोर पर जाने की क्यों नहीं मिलती परमीशन, यहां जानिए
फिलिपींस–
सस्ते में विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए फिलिपींस एक अच्छा ऑप्शन होगा। यहां पर आपको 700 से लेकर 1000 रुपए में किराए पर कमरा मिल सकते हैं। वहीं पर 500 रूपये में आप अच्छा खाना खा सकते हैं। इसके साथ ही फिलिपींस में पलावांं, एस निडो, कॉर्डिलेरास, चॉकलेट हिल्स के साथ साथ आप लोकोस में भी घूम सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, यहां जानें