Music Lover’s: सभी को म्यूजिक सुनना काफी पसंद होता है आज बहुत से गाने मौजूद हैं। इंसान अपने मूड के हिसाब से गाने सुन सकता है। पहले कैसेट होती थी, फिर सीडी डीवीडी और फिर लोगों ने मेमोरी कार्ड में भी गाने सुनने शुरू किए। लेकिन अब डाटा सस्ता हो गया है, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन ही गाने सुनते हैं। ऐसे में हम आपको आज ऐसे बेस्ट म्यूजिक एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आपको आपके मनपसंद म्यूजिक सुनने को मिलेंगे, वह ऐप्स कौन से हैं आईए जानते हैं-
Gaana-
भारत में गाना एप पॉपुलर म्यूजिक ऐप है। इसमें आपको तमिल, तेलुगू, मराठी, पंजाबी, कन्नड़, राजस्थानी, उड़िया, असमिया, मलयालम और बंगाली जैसे क्षेत्रीय भाषाओं का एक बड़ा कलेक्शन मिल जाएगा। यह एक फ्री ऐप है, लेकिन आपको इसमें ऐड देखने को मिलेंगे।
Amazon Prime-
अमेजॉन प्राइम मेंबर एक फ्री एप है और इसमें आप अनलिमिटेड सॉन्ग्स सुन सकते हैं। साथ ही गानों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसमें आपको क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा नेशनल और इंटरनेशनल गाने के कलेक्शन भी देखने को मिलेंगे।
Spotify-
स्पॉटिफाई दुनिया भर के पॉपुलर म्यूजिक ऐप में से एक है। यहां यूजर्स आराम से अपने एल्बम, सिंगर और पॉडकास्ट सुन सकते हैं। आप इस ऐप पर फ्री में गाने सुन सकते हैं, हालांकि एड फ्री सर्विस के लिए आपको स्पॉटिफाई का प्रीमियम प्लान लेना होगा। इसमें आपको कई मोड्स मिलेंगे, इसे एंड्राइड और iOS दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Axis बैंक ने लॉन्च किया भारत का पहला Numberless Credit Card, जानें डिटेल
YouTube Music-
युटुब म्यूजिक भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा म्यूजिक ऐप में से एक है। इसमें आप अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं और नए गाने की खोज भी कर सकते हैं।
Jio Saavn-
Jio सावन म्यूजिक इंडस्ट्री एक टॉप रेटेड ऐप है। इसमें आपको बॉलीवुड और इंग्लिश के अलावा तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी जैसे कई भाषा में गाने सुनने को मिलेंगे। इसके साथ ही है यहां से ऑनलाइन रेडियो भी सुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Smart TV पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, यहां जाने डिटेल