Chandra Grahan: आज इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र काफी खास होने वाला है क्योंकि इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का भी सहयोग बना रहा है। चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं और आप इसे देख सकेंगे या नहीं आईए जानते हैं।
आंशिक चंद्रग्रहण-
चंद्र ग्रहण तीन तरीके के होते हैं एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा। आशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का थोड़ा सा हिस्सा काला होता है। जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है। यह ग्रहण उन सभी जगह पर दिखाई देगा, जहां उस समय चंद्रमा क्षितिज के ऊपर होगा। इसमें रूस, अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका, और ओशिनिया शामिल है।
क्या भारत में दिखेगा-
वहीं अगर भारत की बात की जाए तो भारत के भी ज्यादातर शहरों में यह देखा जा सकेगा। आज देर रात लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, अमेरिका, फ्रांस, इंडोनेशिया, दक्षिण, अफ्रीका, प्रशांत, महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और कुछ अन्य जगहों पर भी यह नजर आने वाला है।
चंद्र ग्रहण का समय-
पृथ्वी की छाया दो प्रकार उम्ब्रा और पेनुम्ब्रा होती है। पेनुम्ब्रा हल्की छाया होती है, जिसे उपच्छाया चरण कहते हैं। चंद्रमा आज रात 11:30 बजे के बाद से इसमें प्रवेश करेगा और 29 अक्टूबर को रात 1:05 बजे उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। भारत में आधी रात के बाद जब चंद्र ग्रहण उम्ब्रा में प्रवेश करेगा, तो यह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, कानपुर, सूरत, जयपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, भोपाल, रायपुर, नासिक, प्रयागराज, जोधपुर, पटना और देहरादून समेत भारत के दूसरे शहरों में स्पष्ट नजर आएगा।
ये भी पढ़ें- Zomato ने शुरु की महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए खास योजना, जानें डिटेल
खगोलीय दूरदर्शी-
चंद्र ग्रहण को देखने के लिए कई तरह के खगोलीय दूरदर्शी होते हैं। हालांकि खुली आंखों से इन्हें देखने से हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। कई जगहों पर टेलिस्कोप के जरिए भी इसे लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी प्रभावी होने वाला है, जो चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही शुरू होगा। सूतक काल आज यानी 28 अक्टूबर की शाम 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा और ग्रहण खत्म होने के बाद समाप्त हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, Delhi Metro ने लिया ये बड़ा फैसला