Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण काफी हद तक बढ़ चुका है।लेकिन प्रदूषण के कारण लगाए गए प्रतिबंधों पर अब ढ़ील देना शुरू हो चुकी है। शनिवार को हवा की क्वालिटी में थोड़ा सा सुधार आने के बाद से ही सरकार ने एयर क्वालिटी अलर्ट लेवल में थोड़ा सा बदलाव कर दिया है। जिसके बाद से राजधानी में डीजल ट्रकों की आवाजाही की रोक को हटा दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली के वायु गुणवत्ता गंभीर थी। जिसके बाद शनिवार को चली तेज हवाओं की वजह से थोड़ा सुधार आया और वायु गुणवत्ता बहुत खराब की श्रेणी में आ गई।
प्रतिबंधों में कुछ छूट-
इसी कारण से सरकार ने GRAP के तहत लगे प्रतिबंधों में कुछ छूट दी है। शनिवार शाम 4:00 बजे तक दिल्ली का एक यूआई 317 दर्ज किया गया है। जबकि शुक्रवार को 405 तक पहुंच गया था। दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर के अंदर शहरों में शनिवार को सुधार दर्ज किया गया।
AQI लेवल-
गाजियाबाद का AQI लेवल 272, ग्रेटर नोएडा का 258, फरीदाबाद का 328, गुरुग्राम का 346, और नोएडा का 285 दर्ज किया गया। दिल्ली में हवा में सुधार को देखते हुए शनिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP के प्रतिबंधों को हटाया। हालांकि यह भी कहा है कि दिल्ली एनसीआर में GRAP की स्टेज 1 से 3 तक के सारे प्रतिबंध अब भी लागू रहेंगे।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पर क्यों भड़की ममता बनर्जी, पाएं पूरी जानकारी
स्टेट बोर्ड-
5 नवंबर को राजधानी में स्टेट बोर्ड के प्रतिबंध लागू किए गए थे। जिनमें कुछ वाहनों को छोड़कर हर तरीके के चार पहिया डीजल वाहनों के चलने पर बैन लगा दिया गया था। इस दौरान दिल्ली में रजिस्टर सभी तरह के मध्यम व हैवी डीजल वाहनों पर भी बैन लगा दिया गया था, इसमें आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई थी।
ये भी पढ़ें- Electric Highway से सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा दिल्ली से जयपुर का सफर, किराया भी होगा कम