Astro Tips: प्रत्येक स्थान के कुछ नियम और अनुशासन होते हैं जिनका पालन हर किसी को करना चाहिए। जैसे संस्थान में नियम का पालन न करने वाले को अनुशासनहीन माना जाता है, ठीक उसी तरह से जीवन को सही मार्ग पर ले जाने वाले कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, लेकिन जो इन नियमों का पालन नहीं करता उनका न सिर्फ जीवन गलत मार्ग पर चला जाता है बल्कि वे अपने जीवन के उद्देश्य से भी भटक जाते हैं। जीवन के कुछ नियमों का पालन करके आप अपने जीवन को सुख से व्यतीत कर सकते हैं।
जीवन के नियम-
जिन कपड़ों को पहन कर आप रात में सोते हैं, सुबह के समय उन्हीं कपड़ों को पहन कर कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए। ठीक इस तरह वॉशरूम में जाने वाले या शमशान से लौटने पर कपड़ों को भी पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए। वहीं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शमशान से लौटने के बाद आप स्नान जरूर करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी किसी वृक्ष की छाया में मल मूत्र का त्याग ना करें। इतना ही नहीं आग, सूर्य, गौ, ब्रह्म, गुरु एवं चंद्रमा, जल और मंदिर की ओर स्त्री-पुरुष को मल मूत्र का त्याग ना करें।
यह भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi Vrat: बच्चों के जीवन से संकट को दूर करता है ये व्रत, यहां जानें व्रत विधि
दिशाओं का ध्यान-
भोजन करते समय सदैव मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। साथ ही भोजन करते समय शांत रहना चाहिए, वहीं आपको गुरु ब्राह्मण महात्मा के पास जूठे मुंह नहीं जाना चाहिए। इन जीवन के नियमों का पालन करने वाले को कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Home Temple Tips: आखिर मंदिर में क्यों लगाना चाहिए पर्दा, यहां जानें इसके नियम