Vastu Tips: घर का मध्य भाग वास्तु पुरुष का मर्म स्थान होता है जिसे ब्रह्म स्थान भी कहा जाता है। साथ ही यह घर का बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस स्थान को एक प्रकार से घर की नाभि माना जाता है, जिस प्रकार एक मनुष्य की नाभि यानी पेट पर बहुत वजन नहीं रखा जाता है उसी प्रकार घर के केंद्र स्थल पर बहुत भारी चीज रख दी जाए तो उस घर का वास्तु बिगड़ सकता है।
महिला का गर्भ-
घर में वास्तु के डिस्टर्ब होने की स्थिति में वहां पर रहने वाले लोगों को बिमारियां होने लगते हैं। कुछ घरों में ऐसी स्थिति में महिलाएं गर्भ तो धारण करती हैं किंतु गर्भ ठहर नहीं पाता है। इसका मूल कारण वहां का वास्तु है, ऐसे घरों में रहने वाली महिलाएं गर्भ नहीं धारण कर पाती हैं।
डायबिटीज-
ऐसे घरों में रहने वालों में जो घर का मुखिया होता है उसका पेट सदैव खराब रहता है, उसे डायबिटीज होने की संभावना अधिक रहती है, क्योंकि पैंक्रियाज में परेशानी आ जाती है और पैंक्रियाज के कारण ही शुगर की बिमारी होती है। उनके लिवर में भी दिक्कत रहती है जिसे उनका पाचन तंत्र खराब रहता है और वे पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखते ही होगा चमत्कार, घर पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुलीस का पौधा लगाना-
आपने पहले के समय में बनने वाले घर अवश्य देखे होंगे जिनमें घरो बीचो बीच में आंगन होता है और वह खुला रहता था किंतु अब नई फ्लैट विधा में एक एक इंच का उपयोग किया जाता है जिसके कारण ब्रह्म स्थान खाली नहीं रह पाता, किन्तु यदि वह खाली हो तो वहां पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Astro Tips: जीवन में सफलता पाने के लिए जल्द बदले अपनी ये आदतें, यहां जानें