आज यानी मंगलवार को हनुमान जयंती के दिन सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। अभी तक आसमान छू रहे सोने के भाव में कल से नरमी देखी जा रही है। आज सुबह से सोने की कीमत में लाल निशान पर कारोबार रहा है। सोना लुढ़ककर 17,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है। आज की कीमतों में 900 रुपए की कमी आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी और सोने के भाव में अभी और गिरावट आ सकती है। आईए सोने चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में जानते हैं-
एमसीएक्स एक्सचेंज-
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी के मंगलवार के दिन 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 732 रुपए की गिरावट के साथ 70,465 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने में आज गिरावट देखने को मिल रही है। 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 747 रुपए सस्ता होकर 70,544 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। इसके अलावा 4 अक्टूबर 2024 तक डिलीवर होने वाला सोना 948 सस्ता होकर 70,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमत-
3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी की बात की जाए तो इसकी कीमत में 748 की गिरावट आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 79,831 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड हो रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी पर 747 की सस्ते होकर 81,592 रुपए के स्तर पर ट्रेंड कर रही है। चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- पैट्रोल पंप खोलने में कितने लगते हैं पैसे, कितना होता है मुनाफा, जानें डिटेल
वैश्विक कीमत-
अगर वैश्विक कीमतों की बात की जाए तो सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमिक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.31 फीसदी या 30.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोने का वैश्विक भाव इस समय तेजी से 2306.47 प्रति औंस पर है।
दो दिनों से गिरावट-
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों से गिरावट आ रही है। कभी आसमान पर चल रहे सोने की चांदी की कीमत में अब कमजोरी आ रही है। एक समय था जब इसके भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। एक समय सोने का भाव बढ़कर 74,000 प्रति ग्राम 10 ग्राम हो चुका था। सोने की कीमत आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ सकती है। लेकिन आज कीमतों में गिरावट है।
ये भी पढ़ें- हिन्दुस्तान सिरिंजिस एंड मेडिकल डिवाइसिस ने सेफ्टी नीडल के साथ लॉन्च की डिस्पोजेक्ट सिंगल यूज सिरिंज