Pulser NS400Z: बजाज ऑटो ने अपनी 400cc की सबसे पावरफुल पल्सर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने भारत में पल्सर NS400Z को लांच कर दिया है। जो की 400 सीसी इंजन के साथ आती है। यह बाइक सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च की गई है जिसकी कीमत 50 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, इस बाइक की यह कीमत सीमित समय के लिए है। जिसके बाद इसकी कीमत में इजाफा किया जा सकता है। फ्लैगशिप बाइक को लॉन्च करने के साथ ही बजाज ने अपनी पल्सर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस बाइक को 5,000 की टोकन राशि देकर बुक कराया जा सकता है। कंपनी ने पल्सर NS400 को चार रंगों में लॉन्च किया है। इसमें आपको मैटेलिक पर्ल व्हाइट, ग्लौसी एबोनी ब्लैक, कॉकटेल व्हाइट रेड और प्यूचर ग्रे मिलेगा।
हैवी और मस्कुलर-
बजाज ने NS400Z को नेकेड स्पोर्टी लुक दिया है। बाइक में शार्प शेयरिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते यह हैवी और मस्कुलर नजर आती है। इसके अलावा एलइडी प्रोजेक्टर हैंडल, सेट एलइडी, डीआरएल स्प्लिट ग्रैब रेल और रियर टायर दिया गया है। NS400Z को नए फ्रेम के साथ तैयार किया गया है। इनवर्टेड टेलीस्कोप फोर्क और पीछे मोनो शॉप सस्पेंस मिलता है। बाइक में बेहतर कंट्रोलिंग के लिए आगे और पीछे चौड़े टायर दिए गए हैं। वहीं कंपनी ने इसमें रेंज की अन्य बाइक्स में मिलने वाली सामान डिजाइन के एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया है।
अपडेट फीचर्स-
बजाज NS400Z तकनीकी रूप से कंपनी की सबसे अपडेट फीचर्स वाली बाइक है और इसमें पावरफुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जिसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और टेक्स्ट अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग और नेविगेशन जैसे बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ हजार्ड लाइट का भी फंक्शन दिया गया है।
ये भी पढ़ें- धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Mahindra की XUV 3XO, यहां जाने कीमत
एडवांस्ड फीचर-
वही बाइक में सूटेबल ट्रेक्शन कंट्रोल और डुएल चैनल एब्स जैसे एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं। बजाज पल्सर NS400Z में कंपनी ने 373 सीसी सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो 39.5bhp की पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही 35nm का पिक डार्क जनरेट करता है। यह इंजन वही है जिसका इस्तेमाल डोमिनार 400 में किया जा रहा है। हालांकि इस बाइक में इंजन की ट्यूनिंग अलग से सेट की गई है। इस बाइक में स्पीड गियरबॉक्स और एसिस्ट क्लच का साथ भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- कार के ब्रेक हो जाए फेल, तो ऐसे रोकें गाड़ी, यहां जानें टिप्स