स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। रात के समय अच्छी और गहरी नींद लेने से मांसपेशियों को आराम मिलता है आप मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करते हैं। नींद पूरी ना होने के कारण व्यक्ति थका हुआ और चिड़चिड़ा महसूस करता है। इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि अच्छी नींद लेने के साथ-साथ सही स्थिति में सोना आपके सेहत के लिए बहुत जरूरी है। कई लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है, लेकिन इस स्थिति में सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खास तौर पर महिलाओं को पेट के बल सोने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं को पेट के बल सोने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
नीम के पानी से बाल धोने पर मिलेंगे ये गजब के फायदे
स्तनों में दर्द की समस्या-
जब महिलाएं लंबे समय तक पेट के बल सोती है तो, इससे उनके ब्रेस्ट पर दबाव पड़ता है। इस कारण से उनके ब्रेस्ट में दर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को पेट के बल सोने से बचना चाहिए।
रीढ़ से जुड़ी समस्या-
पेट के बल सोने से महिलाओं को रीढ़ से जुड़ी समस्या हो सकती है। लंबे समय तक पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण रीढ़ में दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। खास तौर पर जिन महिलाओं का वजन अधिक हो उन्हें पेट के बल सोने से बचना चाहिए। इससे डिस्क और पोस्चर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।
कंधे और गर्दन में दर्द-
जब महिलाएं लगातार पेट के बल सोती हैं, तो इससे उनके कंधे और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आने लगता है। पेट के बल सोने के कारण कंधों के जॉइंट्स पर भी दबाव पड़ता है। यदि आप को पहले से ही जोड़ों में दर्द की शिकायत है, तो आपको पेट के बल नहीं सोना चाहिए।
सोने का सही तरीका-
महिलाओं के लिए सोने का सबसे अच्छा तरीका पीठ के बल होता है। पीठ के बल सोने से सिर, रीढ़ और गर्दन आदि अंग सही पोजीशन में रहते हैं। इससे ना केवल आपको अच्छी नींद आएगी बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे। महिलाओं के लिए बाई ओर करवट लेकर सोना भी अच्छा माना जाता है। बाई ओर करवट लेकर सोने से ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहता है। यदि आप पेट के बल होकर सोते ही है तो एक पतला तकिया रखकर जरूर सोएं।
यदि आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपने बालों की ग्रोथ, तो इन बीजों का सेवन करें