Vegetables: वैसे तो हमें हमेशा अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन गर्मियों का मौसम आते ही, इस पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर गर्मी में आपने अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दिया, तो यह आपके पेट में जलन की समस्या का कारण बन सकता है। खासकर कुछ ऐसी सब्जियां है, जिनकी तासीर गर्म होती है और इससे आपके शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है. इसलिए आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आपको गर्मियों में नहीं करना चाहिए, इन्हें गर्मी में खाने से बचना चाहिए।
हरी, लाल और काली मिर्च (Vegetables)-
हरी, लाल और काली मिर्च सभी शरीर में गर्मी बढ़ाने में योगदान देते हैं। मिर्च की तासीर काफी गर्म होती है, इसीलिए गर्मियों के मौसम में आपको मिर्च का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी वजह से आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसीलिए मिर्ची का सेवन ना ही करें, तो बेहतर होगा अगर आप ज्यादा तीखा खाने के शौकीन है, तो आप कभी-कभी इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन सावधानी जरूर बरतें।
फूलगोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली (Vegetables)-
इसके अलावा फूलगोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली यह सभी सर्दियों के सीजन वाली सब्जियां होती हैं यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसीलिए आपको गर्मियों में इन गोभियों का सेवन कम ही करना चाहिए।
लहसुन-
किसी भी भोजन में स्वाद लाने के लिए लहसुन काफी मायने रखता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अगर आप लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट में जलन की समस्या का कारण बन सकता है। लहसुन खाने से स्कीन में रेशेस हो जाते है और लाल निशान भी पढ़ सकते हैं। आप इसका सेवन करने से बचें। गर्मी में पेट दर्द, फूलना और गैस बनने लगती है और ऐसे में लहसुन का सेवन करने से यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
अदरक-
अदरक शरीर को गर्म करने के प्राकृतिक गुण से भरपूर होता हैय़ इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ता है। हालांकि अगर आप थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको कोई नुकसान नहीं करता और आपके स्वास्थ्य को ठीक रखता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Elaichi Sharbat: तपती गर्मी से राहत देगा इलायची का शरबत, शरीर को तुरंत करेगा ठंडा, एसिडिटी से..
हरी सब्जियां-
इसके अलावा हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इनका सेवन कम ही करना चाहिए। अगर आप ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर की समस्या देखने को मिलती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इसकी वजह से हमें कई बीमारियों से बचाते हैंय़ लेकिन इन सब्जियों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर शरीर में तापमान को बढ़ा देते हैं। अगर आपको भी गर्मियों में ज्यादा गर्मी लगती है, तो आप ऐसी सब्जियों से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- बिना दर्द के हटवाना चाहते हैं पर्मानेंट टैटू, यहां जानें तरीका