उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के जमालपुर इलाके के खौडूरी गांव में एक महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ पानी डालकर उसे घायल कर दिया। बीवी नगमा ने उस पर गरम पानी इसलिए डाल दिया क्योंकि उसने धार्मिक दायित्वों की वजह से अपनी दाढ़ी काटने से मना कर दिया था। इस घटना के बाद सलमान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगमा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगमा और सलमान की शादी को अभी केवल 6 महीने ही हुए हैं। दोनों के बीच आए दिन सलमान की दाढ़ी को लेकर झगड़े होते रहते थे। सलमान हमेशा नगमा से कहता था कि मैं अपनी धार्मिक परंपराओं से बहुत प्यार करता हूं इसलिए मैं ये दाढ़ी नहीं कटवा सकता। इतना ही नहीं नगमा उससे यह भी कहती थी कि कुर्ता-पायजामा की जगह पैंट-शर्ट पहना करे लेकिन सलमान ने उसकी यह बात भी नहीं मानी।
सलमान के सोने के बाद नगमा ने गुस्से में आकर सलमान के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। वह पानी इतना गरम था कि सलमान का चेहरा जल गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। सलमान की आवाज़ सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उन्होंने सलमान को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि सलमान की हालत नाजुक है और उसे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।