असम में बाढ़ और भूस्खलन से 13 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कमरुप मेट्रो, दरंग, लखीमपुर और हैलाकंडी जिलों में हुआ है। गुवाहटी में चले राहत और बचाव कार्य में 500 से अधिक लोगों को बचाया गया है। बारिश और बाढ से प्रभावित गुवाहटी में तीन लोगों की मौत हो गई है।
जिला प्रशासन ने गुवाहटी के राजगृह में राहत शिविर लगाया है। जिसमें 130 लोगों को ठहराया गया है और उन्हें भोजन भी मुहौया कराया गया है। गुवाहटी के भी कुछ इलाकों में भुस्खलन की खबरें हैं। वहीं राज्यों के कई जिलों में नदीयों के तट तोडकर बहने की भी खबर सामने आ रही है।
असम औऱ अन्य राज्य सहित पडोसी देश बंग्लादेश में इस आपदा से पिछले दो दिनों में 156 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। असम के अलावा मिजोरम में भी बाढ़ के कारण अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 7 लोग अभी लापता हैं।