महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिस वक्त लडकी से छेडछाड हो रही थी उस वक्त वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उस लड़के को रोकने की कोशिश नहीं की। हताश हुई लड़की ने खुद लडके को सबक सिखाया। भरी भीड़ में लड़की ने अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को थप्पड़ जड़ा और उसे घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे में कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक युवती टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की के सामने लाइन में खड़ी थी। उसी लाइन में खड़ा आरोपी सुरेंद्र गौतम उसे अश्लील इशारे कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी की कोशिश करने लगा।
लड़की उस लड़के हरकतों को बर्दाश करती रही, लेकिन जब लड़के की हरकतें ओर बढ़ने लगी। तो लड़की भड़क उठी और लड़की ने सभी के सामने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद लडकी आरोपी को रेलवे स्टेशन में मौजूद पुलिस कर्मचारी के पास घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया।
https://www.youtube.com/watch?v=eIaEzSYisxU