दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। घटना सिहानी गेट इलाके के नंदग्राम इलाके की है। जहां झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। और पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया। साथ ही पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मौके से भगा दिया गया।
इसके बाद आलाधिकारी मौके पर आए और भारी पुलिस बल ने लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए लोगों के घरों के बाहर से कुण्डी बंद कर दी गई।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए झगड़े पर पुलिस का आना लोगों को नामंजूर हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है, जबकि भीड़ में से भी कुछ लोगों को चोट लगी है।
https://www.youtube.com/watch?v=7n_VjKwGdu8