त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शातिर चोर बाजारों में सक्रिय हो गए हैं। जी हां ताजा मामला यूपी के मुरादाबाद जनपद के नामी ज्वेलरी शोरूम का है। जहां एक गैंग के तीन सदस्य सेल्स गर्ल्स को बातों में उलझा के सवा लाख रूपए की सोने की चेन गायब कर ले गए।
गैंग के जाने के बाद के शोरुम की सेल्स गर्ल को चोरी के बारे में पता चला। चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम मैनेजर ने सिविल लाइन थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुलाबी कलर का सूट पहने एक महिला एक चेन अपनी बाएं हाथ की मुट्ठी में दबा ली है। उसके बाद वो लगातर और भी सामान देख रही है, लेकिन वो चेन नहीं छोड़ी। ताकि सेल्स गर्ल्स को शक न हो। इन तीनों ने काफी समय देर शोरूम में बिताया और फिर बिना खरीदारी किए वापस चले गए। शोरूम मैनेजर और सेल्स गर्ल्स ने उनके जाने के बाद जब वापस गहने रखे तो उसमें एक चेन कम थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही ही।
https://www.youtube.com/watch?v=ebgf1dyXqms