By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 8 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > लाइफस्टाइल > बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलना भी एक बीमारी है
लाइफस्टाइल

बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलना भी एक बीमारी है

dastak
Last updated: December 22, 2017 12:33 pm
dastak
Share
SHARE

न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक गेमिंग डिसऑर्डर को बहुत जल्द मेंटल हेल्थ कंडिशन की कैटिगरी में वर्गीकृत किया जाएगा। WHO की डायग्नोस्टिक मैनुअल इंटरनैशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिज़ीज़ का 11वां एडिशन 27 साल पहले अपडेट हुआ था और अब 2018 में पब्लिश होने वाला है। WHO के इस मैनुअल में बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलने को गंभीर मानसिक बीमारी की कैटिगरी में रखने की बात कही जा रही है।

न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक गेमिंग डिसऑर्डर को बहुत जल्द मेंटल हेल्थ कंडिशन की कैटिगरी में वर्गीकृत किया जाएगा। WHO की डायग्नोस्टिक मैनुअल इंटरनैशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिज़ीज़ का 11वां एडिशन 27 साल पहले अपडेट हुआ था और अब 2018 में पब्लिश होने वाला है। WHO के इस मैनुअल में बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलने को गंभीर मानसिक बीमारी की कैटिगरी में रखने की बात कही जा रही है।

WHO के डिपार्टमेंट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड सब्सटेंस अब्यूज के व्लादिमिर पोज्नयाक बताते हैं कि बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलने को बीमारी के रूप में समझाना एक बेहद अहम मुद्दा है। पोज्नयाक कहते हैं, ज्यादातर लोग जो विडियो गेम खेलते हैं उन्हें बीमारी नहीं होती है, ठीक उसी तरह से जैसे ऐल्कॉहॉल पीने वाले सभी लोगों को बीमारी नहीं होती है। हालांकि कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा ऐल्कॉहॉल का सेवन करने या फिर जरूरत से ज्यादा विडियो गेम खेलने का शरीर पर विपरित असर पड़ सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड के इंटरनेट इंस्टिट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं ने पिछले साल एक स्टडी की थी जिसमें इस बात की जांच की गई थी कि ऐसे कितने प्रतिशत लोग हैं जिन्हें विडियो गेम की लत लगी हुई है। अमेरिकन जर्नल ऑफ साइकायट्री में छपी इस स्टडी के नतीजे बताते हैं, इस सर्वे में यूके, यूएस, कनाडा और जर्मनी के 19 हजार महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया था जिसमें 2 से 3 प्रतिशत लोगों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर के लक्षणों में से 5 या उससे ज्यादा लक्षणों को खुद में महसूस किया। इन लक्षणों में बेचैनी और असामाजिक व्यवहार शामिल है।

ऑक्सफर्ड की इस स्टडी के लीड ऑथर डॉ ऐन्ड्र्यू प्रिज्बिलिस्की कहते हैं, हमारी जानकारी के मुताबिक इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर जो की एक नई संभावित समस्या है उसके पुख्ता सबूत मिले हैं। हालांकि कई लोग इस बात को लेकर बहस कर सकते हैं कि विडियो गेम खेलने से मानसिक सेहत पर कोई असर पड़ता है या नहीं लेकिन कुछ लोग विडियो गेम खेलने में जितना समय बिताते हैं वह चौंकानेवाला है। जब अनुसंधानकर्ताओं ने गेम खेलने वालों से बात की तो पता चला कि 10 प्रतिशत लोग 12 से 24 घंटे का समय विडियो गेम खेलने में बिताते हैं।

TAGGED:addictionalchohalconditionmanualMEDIA REPORTSmentel healthVIDEO gameWHOअपडेटकैटिगरीडायग्नोस्टिकन्यू साइंटिस्टमेंटल हेल्थ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article आपका चेहरा देता है ये चेतावनियां, इग्‍नोर करना पड़ सकता है भारी
Next Article VIDEO: सीसीटीवी में कैद हुई बाईक चोरी की घटना

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Dunki की Advance Booking हुई शुरू, किंग खान ने शेयर किया लिंक

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर मीडिया…

By Dastak Web Team

Suniel Shetty ने अपने दमाद KL Rahul को लेकर किया ये बड़ा दावा

बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि वे केएल राहुल जैसा दामाद पाकर खुद…

By Dastak Web Team

Self Service Bag Drop: दिल्ली एयरपोर्ट ने सामान के लिए लॉन्च की भारत की पहली क्विक ड्रॉप सर्विस..

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने अपनी नई सेवा क्विक ड्रॉप…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

धर्मलाइफस्टाइल

Sawan 2025: पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करें ये खास उपाय

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

पैरों में दिखने वाले ये 6 संकेत कर सकते हैं Liver Damage symptoms का इशारा

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

Asthma Risk in Children: भारत के 1.5 करोड़ बच्चे अस्थमा के खतरे में, जाने कारण

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

what causes hiccups: हिचकी से राहत के लिए अपनाएं ये 7 असरदार फूड्स

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?