अनुष्का और विराट के मुंबई रिसेप्शन में शाहरुख खान ने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म के साथ पहली एंट्री दिलाने वाले एक्टर शाहरुख खान यूं तो अनुष्का के लिए काफी अहमियत रखते हैं। शाहरुख और अनुष्का अब तक फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी‘, ‘जब तक है जान‘ और‘जब हैरी मेट सेजल‘ में साथ नजर आ चुके हैं। वही अनुष्का-विराट के इस मुंबई रिसेप्शन में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा डायलॉग मारा की इमोशनल होकर अनुष्का ने विराट को स्टेज पर ही Kiss कर लिया।
दरअसल शाहरुख ने विराट को अपनी और अनुष्का की फिल्म ‘जब तक है जान‘ का प्रसिद्ध डायलॉग बुलवाने की कोशिश की लेकिन काफी मेहनत के बाद जब विराट डायलॉग नहीं बोल पाए तो शाहरुख उनके पीछे से यह डायलॉग बोलने लगे और विराट अनुष्का के लिए इस डायलॉग को बोलने की एक्टिंग करते नजर आए। ऐसे में डायलॉग के आखिर में ‘जब तक है जान‘ बोलने के बजाए शाहरुख बोले ‘जब तक है खां‘ और इसे सुनकर अनुष्का और विराट समेत वहां खड़ा हर कोई हंस पड़ा।
शाहरुख ने रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का और विराट के साथ कई गानों पर डांस भी किया है। वह जमकर नाचते और मस्ती करते नजर आए। इस पार्टी में शाहरुख के अलावा कई हस्तिया मौजूद थे। पार्टी में अभिनेता बोमन ईरानी पत्नी के साथ, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल पत्नी के साथ, क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव और मनीष पांडे, अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान भी पहुचे थे।
विराट और अनुष्का ने इस रिसेप्शन पार्टी में 600 गेस्ट को आमंत्रित किया है। इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।
मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का शर्मा गोल्डन रंग का लहंगा पहने नजर आईं तो विराट कोहली वॉल्वेट कपड़े में बंद गले वाला कोट पहने दिखे। विराट ने नेवी ब्लू रंग की कोट पर क्रीम कलर का ट्राउजर पहनकर पार्टी में आए। दोनों की ड्रेसअप एक दूसरे को कंपिट करती दिखीं।