खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताने वाला श्रीकांत त्यागी पर महिला से अभद्रता करने और सोसायटी में कब्जा करने के आरोप में शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ये मामला नोएडा सेक्टर 93 बी ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोसायटी से त्यागी की गाड़ी भी सीज कर दी है और उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है।
पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार त्यागी सोसायटी के कॉमन एरिया के पार्क में कथित रुप से पेड और पौधों की बाड़ लगाकर उसे एक अलग एरिया बनाकर कब्जा कर रहा था। पीडित महिला द्वारा इसका विरोध करने पर त्यागी आपा खो देता है और महिला को धमकाता और धक्का देता है।
नोएडा में बीजेपी नेता का महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, सोसायटी में कर रहा था कब्जा
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मामला त्यागी के सोसायटी में स्थित पार्क के एक हिस्से पर कथित रूप से अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। वीडियो में महिला इसका विरोध करती नजर आ रही है। त्यागी, एक बिंदु पर, अपना आपा खो देता है और महिला को धमकाता और धक्का देता है और फिर उसे गालियां देते हुए देखा जाता है, यहां तक कि उसके आसपास के लोग महिला के पक्ष में खड़े हुए नजर आते हैं।
त्यागी के सोशल मीडिया अकॉउंटस के मुताबिक वो भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और भगवा पार्टी के युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक हैं। पुलिस का कहना है कि त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उद्धव ठाकरे ने संभाली सामना के मुख्य संपादक के रुप में कमान, जानें इसके पीछे का कारण