भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनो छुट्टियां खूब एंजॉय कर रहे है और इसी बीच उन्होंने एक स्नीकर्स चाकलेट कंपनी के लिए वीडियो एड शूट किया है। जो इनदिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। धोनी इस एड में भोजपुरी बोलते हुए नजर आ रहे है। धोनी इस वीडियो एड शूट में लम्बे बालों और बाहुबली फिल्म के कटप्पा की ड्रेस में नजर आ रहे है। इस विज्ञापन में धोनी पूरे मस्ती के मूड में हैं।
मैदान पर हमेशा कूल दिखने वाले धोनी इस विज्ञापन में मस्ती के साथ गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। जिसमें वो एक विदेशी महिला से अजीब सा डांस सिखते हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि आईपीएल से पहले धोनी आराम कर रहे हैं। जब कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर गयी है। जहां भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जायेगी। इस सीरीज का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 6 मार्च को कोलम्बो में खेला जायेगा। इस दौरे पर भारत के कप्तान विराट कोहली भी नहीं गए हैं। कोहली की गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है