पिछले कुछ दिनों से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आंनद आहूजा की शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन इसी बीच अचानक एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है और अपने फैंस को चौका दिया। हम बात कर रहे है 2002 में मिस इंडिया का ताज जीत चुकीं नेहा धूपिया की। नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से सादी कर ली है।’ वहीं, अंगद बेदी ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, ‘बेस्ट फ्रेंड अब पत्नी बन चुकी है। हेलो मिसेज बेदी।’ दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।
नेहा पिंक कलर की ड्रेस में वाकई काफी खूब लग रही हैं। वहीं, अंगद सफेद कलर के सफारी सूट और पिंक पगड़ी में नजर आ रहे हैं। नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में गैंग लीडर बनीं नजर आ रही हैं। वहीं अंगद बेटी हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके हैं। अंगद को फिल्म ‘पिंक’ में भी देखा गया
https://www.youtube.com/watch?v=-7X9KrYgyk4