कर्नाटक में चुनाव परिणाम के बाद शुरु हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रजनीकांत ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। रजनीकांत ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया। रजनीकांत ने कहा कि “भाजपा और ज्यादा समय मांग रही थी और राज्यपाल ने उन्हें 15 दिनों का समय दिया। यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा था। मैं सुप्रीम कोर्ट को उसके आदेश के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं जिसने लोकतंत्र को बरकरार रखा है।”
What happened in #Karnataka yesterday was a win for democracy. BJP asking for some more time & Governor giving 15 days time was a mockery of democracy. I would like to thank Supreme Court for its order, which upheld the democracy: Rajinikanth in Chennai. pic.twitter.com/n7TEHIsGtJ
कर्नाटक में चुनाव परिणाम के बाद शुरु हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रजनीकांत ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया है। रजनीकांत ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया। रजनीकांत ने कहा कि “भाजपा और ज्यादा समय मांग रही थी और राज्यपाल ने उन्हें 15 दिनों का समय दिया। यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा था। मैं सुप्रीम कोर्ट को उसके आदेश के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं जिसने लोकतंत्र को बरकरार रखा है।”हालांकि 2019 का लोकसभा चुनाव लडने के सवाल को रजनीकांत ने ये कहते हुए टाल दिया कि चुनाव लडने का निर्णय चुनाव की घोषणा के समय ही लिया जाएगा। पार्टी अभी अधिकारिक तौर पर नहीं बनी है लेकिन हम ऐसी किसी भी संभावना के लिए तैयार हैं। किसी भी गठबंधन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी ही होगी।आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें मिली थी। भाजपा बहुमत से 8 सीटें दूर थी बावजूद इसके राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाते हुए बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दे दिया। राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की थी। शुक्रवार को हुई मामले की सुनवाई में कोर्ट ने भाजपा को शनिवार शाम बजे तक बहुमत सिद्ध करने का समय दिया। सदन में येदियुरप्पा बहुमत साबित करने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
— ANI (@ANI) May 20, 2018
हालांकि 2019 का लोकसभा चुनाव लडने के सवाल को रजनीकांत ने ये कहते हुए टाल दिया कि चुनाव लडने का निर्णय चुनाव की घोषणा के समय ही लिया जाएगा। पार्टी अभी अधिकारिक तौर पर नहीं बनी है लेकिन हम ऐसी किसी भी संभावना के लिए तैयार हैं। किसी भी गठबंधन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी ही होगी।
The decision for contesting elections in 2019 will be taken at the time when the elections are announced, The party is not yet launched, but we are ready for anything. Also, it is too early to talk about any kind of alliance: Rajinikanth in #Chennai. pic.twitter.com/R9o4XtScEa
— ANI (@ANI) May 20, 2018