सलमान खान ने ‘रेस 3’ को रमेश तौरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। तीन दिनों में ही इस फिल्म ने पिछली दोनों फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा कमा लिए। ‘रेस’ का लाइफटाइम कलेक्शन 61 करोड़ और ‘रेस 2’ का 94 करोड़ है। अब चार दिनों में ‘रेस 3’ घरेलू ऑफिस पर 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 के हिट होते ही अगली सीरिज ‘रेस 4’ को लेकर अटकलें शुरु गई हैं। वजह ये भी है कि ‘रेस 3’ फिल्म के आखिर में सलमान ने खुद कहा है कि ‘रेस 4’ बनेगी लेकिन वो उस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
रमेश तौरानी का कहना है कि ‘रेस 4’ जरुर बनेगी। उन्होंने हाल ही इससे जुड़े सवाल पर कहा, ”वो बनेगी। रेस 4 जरुर बनेगी। पहले स्क्रिप्ट बनेगी, फिर डिसाइड होगा। अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। आगे उन्होंने काह कि जैसे ही उन्हें रेस 4 की स्क्रिप्ट मिलेगी वो स्टारकास्ट फाइनल कर लेंगे। क्या सलमान खान रेस 4 का हिस्सा होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, जरुर होंगे। सलमान खान नहीं होंगे तो कैसे होगा।”
इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। ‘रेस’ और ‘रेस 2’ को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। ‘रेस 3’ की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं। इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है। ‘रेस 3′ का बजट 150 करोड़ है। जिस रफ्तार में ये फिल्म कमाई कर रही है उससे तो यही लगता है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।