आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन गया है। हम अपनी जरुरी तस्वीरें, डॉक्युमेन्टस अपने मोबाइल में सेव करना पसंद करते हैं क्योंकि यह हमेशा हमारे साथ रहता है। किसी भी एमरजेंसी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर हमारा स्मार्टफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो ऐसी स्थिति में हम बेहद परेशान हो जाते हैं। ऐसा लगता है मानो हमारा ही कोई हिस्सा खो गया हो।
आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफोन को आसानी से ढूँढ पाएंगे। फोन खो जाने पर अपनी डेटा, तस्वीरें और अन्य जरूरी डॉक्यूमेन्टस गलत हाथो मे जाने का डर रहता है। ऐसी स्थिति में ऐप्पल यूजर्स ‘Find My Phone’ फीचर का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन ‘Find Your Phone’ फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फीचरस की मदद से उन जगहों और लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है जहां-जहां आप गए हैं। लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से बंद लिफाफे में राफेल डील की जानकारी मांगी
