भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जा रहा है। मैच के दौरान भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बीच नोकझोंक देखना को मिली। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली आपस में भिड़ गए। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल में विराट कोहली ने लगभग 63 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान फैंस को एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला। भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उस समय मैदान पर फिल्डिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने उनसे पंगा ले लिया। कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के बीच इस मजेदार नोकझोंक का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: भारत के लिए वर्ल्ड कप क्यों बना बदले का मैदान, यहां जानें क्यों बाकि है 2003 का हिसाब
बल्लेबाजी के दौरान जब विराट कोहली रन के लिए दौड़ रहे थे तब ग्लेन मैक्सवेल ने एक थ्रो किया जो सीधे विराट के हाथ पर जा लगा। इसके बाद विराट और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-दुसरे से आंखें मिलाते हैं और विराट कोहली सीना तानकर मैक्सवेल से टकराते हैं जिसके बाद दोनों हंसने लगते क्रिकेटर्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा हैं।
यह भी पढ़ें- World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर टिकी दुनियाभर की नज़रें, यहां जानें