बल्लबगढ़ के सेक्टर दो हुड्डा मार्किट से शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण को समर्पित एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने इस मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मार्च जज्बा फाउंडेशन और संभार्य फाउंडेशन द्वारा निकाला गया।
इस अवसर पर विधायक पं मूलचंद शर्मा ने कहा कि हमें ये दिवाली ग्रीन दिवाली के रुप में मनानी चाहिए। जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा प्रदूषण धीरे-धीरे विकराल रुप लेता जा रहा है हमें इस समस्या से बचने के लिए सामुहिक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा जज्बा और संभार्य फाउंडेशन से जुडे इन युवाओं ने लोगों को जागरुक करने का प्रण किया है, ये कदम सरहाना के योग्य है, सभी सामाजिक संस्थाओं को इन युवाओं के साथ पर्यावरण बचाने की इस मुहीम में आगे आना चाहिए।
वहीं संभार्या फाउंडेशन से जुडे अभिषेक देशवाल ने बताया कि ये मार्च बल्लभगढ से चलकर अगले तीन दिनों में, बड़खल,फरीदाबाद,एनआईटी आदि विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा और दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए और पटाखे कम चलाने के लिए जागरुक करेगी।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने युवाओं को हौसला बढ़ाते हुए इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए अपनी हर मुमकिन मदद देने का आश्वासन भी दिया।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।