मिजोरम विधानसभा के स्पीकर हिफेई ने आज यानी सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने पद से ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।
Hiphei, the Speaker of Mizoram Legislative Assembly has resigned from his post; More details awaited pic.twitter.com/KsD31tBrE2
मिजोरम विधानसभा के स्पीकर हिफेई ने आज यानी सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने पद से ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।इतना ही नहीं, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह बीजेपी सरकार में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि रूढ़िसत्ता कांग्रेस से भी इस्तीफ़ा दे दिया है।बता दें कि नॉर्थ ईस्ट में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी दिन मध्य प्रदेश में भी वोटिंग होनी है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को दावा किया था कि हीफेई इस्तीफा देने वाले हैं। मिजोरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीफेई पलक विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।खबरों के मुताबिक़, भाजपा नेता ने अपने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘वह (हीफेई) पहले स्पीकर पद से इस्तीफा देंगे और फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ेंगे। इसके बाद वह हमारी पार्टी में शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि हीफेई ने हाल में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।आपको बता दे कि राज्य की मुख्य पार्टी कांग्रेस है जिसने पिछले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 34 सीटें जीती थी। इसके बाद दूसरे स्थान पर मिजो नेशनल फ्रंट रही जिसने 5 सीटों पर कब्जा किया था। मिजोरम पीपुल्स फ्रंट को 1 सीट मिली थी। पिछली विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
— ANI (@ANI) November 5, 2018
इतना ही नहीं, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह बीजेपी सरकार में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि रूढ़िसत्ता कांग्रेस से भी इस्तीफ़ा दे दिया है।
Aizawl: Congress leader Hiphei who had resigned as Speaker of Mizoram Legislative Assembly, joins BJP pic.twitter.com/rd8T4PSJv8
— ANI (@ANI) November 5, 2018