अगर आप भी Google Chrome यूज करते है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स को Google Chrome अपडेट करने की चेतावनी दी है। गूगल ने कहा है कि Chrome के मौजूदा वर्जन में साइबर अटैक होने की संभावना है।
गूगल ने अपने यूजर्स को Google Chrome का लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 में अपडेट करने की हिदायत दी है। कंपनी ने अभी हाल ही में क्रोम के लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 को रोलआउट किया है। क्रोम का लेटेस्ट वर्जन रोलआउट करने के दौरान गूगल ने कहा था कि CVE-2019-5786 नाम की गड़बड़ी को फिक्स करने के बाद क्रोम का नया वर्जन रोलआउट किया जा रहा है।
डेस्कटॉप इंजीनियर जस्टिन शू ने कई बार ट्विट कर ये जानकारी दी थी कि यह बग पिछले बग से काफी अलग है। इसमें बग गूगल क्रोम के कोड को टारगेट करता है, जिसके बाद यूजर्स को ब्राउज़र बंद करने के बाद फिर चालू करना पड़ेगा। कई यूजर्स के लिए अपडेट ऑटोमेटिक होता है लेकिन उसे रिस्टार्ट करना मैनुअल एक्शन होता है।
https://twitter.com/justinschuh/status/1103763265119707136
गूगल ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में देते हुए कहा कि CVE-2019-5786 को फिक्स करने के बाद गूगल क्रोम का लेटेस्ट वर्जन 1 मार्च को रोल आउट किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने ये भी कहा है कि यूजर्स पहले चेक कर लें कि उनका Google Chrome का लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 अपडेट हुआ है या नहीं, क्योंकि हमने गूगल क्रोम को ऑटो अपडेट के साथ रोल आउट किया है। ऐसे में अगर किसी यूजर का क्रोम अपडेट नहीं हुआ है तो उसे फौरन अपडेट कर ले।
भारत में महिलाओं को पुरुषों से 19 फीसदी कम वेतन मिलता है- सर्वे रिपोर्ट
 
					 
							 
			 
                                 
                             