By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 1 Apr 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > लोकसभा चुनाव 2019: अभद्र भाषा के लिए किया जाएगा याद, जाने- कब और किसने क्या कहा
देशहोम

लोकसभा चुनाव 2019: अभद्र भाषा के लिए किया जाएगा याद, जाने- कब और किसने क्या कहा

Jyoti Chaudhary
Last updated: April 18, 2019 1:48 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Lok Sabha Election 2019, BJP, Congress, Rahul Gandhi, Poonam Sinha, Sonia Gandhi,
Photo : Google
SHARE

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चल रहे प्रचार कार्य में लगातार बदजुबानी का दौर जारी है। इस बदजुबानी के चलते चुनाव आयोग के सख्त होने के बावजूद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे देखा जाये तो इस बार के लोकसभा चुनावों को हमेशा अभद्र भाषा के लिए याद किया जाएगा। बता दे सोमवार को चुनाव आयोग ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए चार नेताओं के चुनाव-प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया।

इन प्रतिबंध लगे नेताओं में बसपा प्रमुख मायावती, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वरिष्ठ बीजेपी नेता मेनका गांधी शामिल रहे। इनके अलावा सोमवार को हिमाचल भाजपा के चीफ सतपाल सिंह सत्ती और बसपा नेता गुड़्डु पंडित के अभद्र भाषण का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ। बावजूद राजनीतिक मंचों पर अश्लील और अभद्र बयानबाजी जारी है।

15 अप्रैल 2019: बसपा उम्मीदवार गुड्डु पंडित ने फतेहपुर सीकरी में एक रैली के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों, तुमको और तुम्हारे नेता-नचनिया को दौड़ा-दौड़ा के जूतों से मारूंगा जो झूट फैलाया समाज में। जहां मिलेगा, गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को।’

14 अप्रैल 2019: यूपी के सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने पीलीभीत में अपने बेटे और पार्टी के उम्मीदवार वरुण गांधी के समर्थन में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘जिस इलाके से जितना मत हासिल होगा, वहां उतना काम होगा।’ उन्होंने वोट के आधार पर इलाकों को ABCD श्रेणी में बांटने की बात कही थी। इससे पहले मेनका ने सुल्तानपुर की एक सभा में कहा था, ‘अगर उन्हें मुसलमान वोट नहीं देंगे, तो अच्छा नहीं लगेगा। वो बिना मुसलमानों के समर्थन से भी चुनाव जीत सकती हैं। लेकिन अगर मुसलमान सहयोग करेंगे तो अच्छा लगेगा।’

14 अप्रैल 2019: सपा नेता आजम खान ने बीजेपी के टिकट से रामपुर में उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा को लेकर अश्लील टिप्पणी की। जया प्रदा, कुछ समय पहले तक सपा में ही थीं। आजम खान ने उन पर अश्लील टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिन्दुस्तान वालों, उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिनों में पहचान गया था कि —-, खाकी रंग का है।’

14 अप्रैल 2019: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकालें तो घुटन सी होती है।’

13 अप्रैल 2019: हिमाचल बीजेपी के प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘उस बेचारे को पता नहीं लगता, जो लिख कर दे देते हैं, वही वह बोल देते हैं। उनकी इतनी उम्र हो गई और परिवार में तीन प्रधानमंत्री रहे, आपको यही पता नहीं कि क्या बोलना है। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बोलते हैं, जबकि भैया तेरी मां जमानत पर, तुम खुद जमानत पर और तेरे जीजा भी जमानत पर हैं यानी पूरा परिवार ही जमानती है। मोदी की न जमानत हुई, न केस बना, न किसी ने सजा दी, तू कौन होता है जज की तरह चोर बोलने वाला।’ उन्होंने मंच से फेसबुक की कुछ पोस्ट पढ़ते हुए किसी व्यक्ति द्वारा राहुल को दी गई मां की गाली भी मंच से पढ़ डाली, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा है।

Video: मंदसौर में बारिश में बह गए किसानों के गेहूं

13 अप्रैल 2019: RLD उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने हेमामालिनी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक रैली में कहा था, ‘किसके चेहरे पर ज्यादा आत्मविश्वास दिख रहा है? मेकअप के साथ हेमामालिनी या बिना मेकअप के मैं।’

09 अप्रैल 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर कांग्रेस, एसपी, बीएसपी को अली पर विश्वास है, तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है। योगी ने देवबंद में मायावती के उस भाषण की तरफ इशारा करते हुए ये टिप्पणी की थी, जिसमें मायावती ने धर्म के आधार पर वोट मांगा था।

07 अप्रैल 2019: देवबंद, सहारनपुर में गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा था कि मुसलमान अपना वोट बंटने न दें। एकमुश्त गठबंधन प्रत्याशी को वोट करें।

02 अप्रैल 2019: बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिये बिना उन पर हमला करते हुए कहा था, ‘अरे स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग, गंगाजल का आचमन करने लगे।’

Video: आजम खान ने पीएम मोदी को बताया पाकिस्तान का एजेंट, लगाए ‘बजरंग-अली’ के नारे

01 अप्रैल 2019: पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे ने नागपुर के बगाडगंज इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। कवाड़े ने स्मृति ईरानी की बिंदी के साइज को लेकर ये टिप्पणी की थी। महाराष्ट्र बीजेपी की शिकायत पर तीन अप्रैल को कवाडे को गिरफ्तार किया गया था।

वैसे देखा जाएं तो लोकसभा चुनाव 2019 की शुरूआत ही राजनीति के अब तक के सबसे निचले स्तर की भाषा से हुई। जहां कांग्रेस पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं के लिए ‘चौकीदार चोर है’ जैसी टिप्पणी की। तो वही, बीजेपी नेताओं ने भी राहुल और प्रियंका गांधी पर जमकर बदजुबानी हमला बोला। लोकसभा चुनाव करीब आते-आते कई नेताओं की बदजुबानी धर्म, जाति और महिला सम्मान जैसी मर्यादा को लांघकर, इतनी बढ़ चुकी थी कि राजनीतिक दलों समेत तमाम चुनावी विश्लेषकों ने इस पर चिंता व्यक्त की।

जाने कौन बनाता है चुनावी स्याही, इससे जुड़ी और भी बहुत बातें

TAGGED:BJP Leader Maneka GandhiBSP Supremo MayawatiLok Sabha Election 2019PM Narendra Modirahul gandhiSP Leader Azam KhanUP CM Yogi Adityanath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Lok Sabha Election 2019, Mysore Paints and Varnish Limited, Incredible ink, election ink, मतदाता, चुनावी स्याही जाने कौन बनाता है चुनावी स्याही, इससे जुड़ी और भी बहुत बातें
Next Article BJP Office, Shoe hurled, BJP MP GVL Narasimha Rao, during a press conference, PM Narendra Modi, जीवीएल नरसिम्‍हा राव Video: बीजेपी नेता GVL नरसिम्‍हा राव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेंका गया जूता

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Elvish Yadav के फेमस होने के बाद उनके पिता ने कही ये बड़ी बात, यहां जानें

Elvish Yadav case: सांप के जहर वाले मामले में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का…

By Dastak Web Team

ऐतिहासिक क्रम में एयर इंडिया ने 540 बोइंग और एयर बस विमानों के लिए किया सौदा

एअरबस से 250 विमान खरीदने वाली अपनी विकास रणनीति के तहत 290 विमानों तक के…

By Dastak Web Team

अख़िर क्यों सनी देओल की फ़िल्म ग़दर से निकाले गए थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, जानिए कारण

गदर फिल्म तो आप सबने देखी ही होगी, मगर क्या आप जानते हैं कि कॉमेडी…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?