By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 31 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > बिजनेस > 16 जून से महंगा हो जाएगा कार और टू व्हीलर्स का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, इतनी हुई बढ़ोतरी
बिजनेसहोम

16 जून से महंगा हो जाएगा कार और टू व्हीलर्स का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, इतनी हुई बढ़ोतरी

Jyoti Chaudhary
Last updated: June 7, 2019 11:21 am
Jyoti Chaudhary
Share
Third party insurance, Car insurance, two wheeler, commercial car, IRDA
Photo : Google
SHARE

कार और टू व्हीलर वाहन चलाने वालों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, बीमा नियामक इरडा ने वाहनों की कुछ कैटिगरी के लिए अनिवार्य थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। वैसे थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम की दरों को एक अप्रैल से संशोधित किया जाता है। लेकिन ये नई दरें 2019-20 के लिए 16 जून से लागू होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRDA ने आदेश में कहा कि 16 जून से 1,000 CC से कम क्षमता वाली छोटी कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रीमियम 1,850 रुपये (वर्तमान में) से बढ़कर 2,072 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार, 1,000-1,500 CC के वाहनों का इंश्योरेंस प्रीमियम 12.5 फीसदी बढ़कर 3,221 रुपये हो गया है। हालांकि, 1,500 CC से ऊपर की कारों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम नहीं बढ़ाया गया है। इसे 7,890 रुपये पर बरकरार रखा है।

RBI ने आम आदमी को दी राहत, ब्याज दरों में कटौती के साथ किये ये ऐलान

वही, टू व्हीलर वाहनों के मामले में, 75 CC से कम के दोपहिया वाहनों के लिये थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 12.88 फीसदी बढ़कर 482 रुपये हो गया. इसी प्रकार, 75 से 150 CC के दोपहिया वाहन के लिए प्रीमियम 752 रुपये किया गया है। 150-350 सीसी क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इस श्रेणी के दोपहिया वाहनों का प्रीमियम 985 रुपये से 21.11 फीसदी बढ़कर 1,193 रुपये हो जाएगा। सुपर बाइक (355CC से ऊपर के दोपहिया वाहन) के प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस तारीख को दिल्ली के साथ-साथ इन राज्यों में पंहुचेगा मानसून

इसके अलावा, इरडा ने माल ढोने वाले निजी और सार्वजनिक वाहनों के लिए भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी की है। ई-रिक्शा के मामले में दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि, स्कूल बसों के मामले में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी की गई है। दीर्घकालिक एकल प्रीमियम दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कारों के मामले में, दीर्घकालिक प्रीमियम की अवधि 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए यह अवधि 5 साल है।

‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन पर था राहुल गांधी का फोकस, अब ये है नई चुनौती

TAGGED:Car insurancecommercial carIRDAThird party insurancetwo-wheeler
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मानसून, तापमान, भीषण गर्मी, मौसम विभाग, बारिश, दिल्ली, इस तारीख को दिल्ली के साथ-साथ इन राज्यों में पंहुचेगा मानसून
Next Article कुटू, KuToo, हाई हील्स, High Heels, Japan, स्वास्थ्य और श्रम मंत्री तकौमी नेमेटो, Heels Sandal KuToo: इस देश में महिलाओं का हाई हील्स पहनना जरुरी, अब छिड़ी जंग

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

थरूर की आपत्ति से, कोलंबिया ने किया गलती का एहसास:वापस लिया पाकिस्तान…

कोलंबिया ने पाकिस्तान के लिए जारी किया गया शोक संदेश वापस ले लिया है। यह…

By कनक जोशी

Kitchen Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखते ही होगा चमत्कार, घर पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

घर के किचन में आज से नहीं बल्कि पिछले कई समय से पीतल और तांबे…

By Dastak Web Team

Parineeti और Raghav Chadda के संगीत सेरेमनी के फोटो हुए वायरल

परिणीति चोपड़ा के संगीत सेरेमनी की पार्टी की फोटो खुद प्रियंका चोपड़ा की मां ने…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
लाइफस्टाइलहोम

अलसी और एलोवेरा: Powerful Combination for skin and hair

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?