वास्तुशास्त्र के मुताबिक किचन में की गई गलतियों का प्रभाव घर की सुख-समद्धि पर पड़ता है। यदि इन पर ध्यान ना दिया जाए तो घर की शांति भंग हो जाती है। वास्तु के अनुसार, यदि घर के किचन में कुछ ऐसी शुभ वस्तुएं रखी जाए जिसका प्रभाव सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखने को मिले, तो इसे कई लाभ होते हैं।
हल्दी का होना-
वास्तुशास्त्र की मानें, तो किचन में हल्दी का काफी शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में हल्दी का धार्मिक महत्व है, जिसका प्रयोग पूजा-पाठ के साथ शुभ कार्यों में भी किया जाता है इसलिए किचन में हल्दी को हमेशा रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह बर्तन है शुभ-
घर के किचन में आज से नहीं बल्कि पिछले कई समय से पीतल और तांबे के बर्तन का प्रयोग होता आ रहा है। इनमें खाना बनाने से लेकर खाने तक इनका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वास्तुशास्त्र में पीतल और तांबे के बर्तनों को किचन की पश्चिम दिशा में रखने लिए कहा गया है साथ ही पीतल और तांबे के बर्तन किचन के लिए कॉफी शुभ होते हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: रामलला को प्रिय है यह रंग, सप्ताह के इस दिन धारण करते हैं प्रभु राम ये वस्त्र, यहां जानें
सही जगह में रखें उपकरण व पौधे-
वास्तुशास्त्र के अनुसार, किचन में बिजली के उपकरणों को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे किचन के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। वहीं आपकों घर के किचन के लिए कुछ शुभ पौधों को भी रखना चाहिए जैसे एलोवेरा और तुलसी का पौधा ये पौधे आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी ये पौधे कॉफी अच्छे होते हैं।
यह भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi Vrat: बच्चों के जीवन से संकट को दूर करता है ये व्रत, यहां जानें व्रत विधि