एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसका सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस फोटो में रणवीर सिंह का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। इस तस्वीर में रणवीर को कपिल देव के गेटअप में देखा जा सकता है। उनकी आंखों में कपिल जैसा ही जोश नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/p/Bzjqn_fB8cS/
बता दे रणवीर फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। वही, ये फिल्म वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई रहे है।
जानें क्या होती है ‘ब्लू इकोनॉमी’, जिसपर जोर दे रही है मोदी सरकार