यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को लखनऊ के राजभवन में अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इनमे 6 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री और 6 को स्वतंत्र प्रभारी के रूप में राज्यमंत्री बनाया गया।
23 MLAs take oath as ministers in Uttar Pradesh Government, 6 of them as Cabinet Ministers, in the first Cabinet reshuffle of the present Government pic.twitter.com/IaUqWyt7oc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2019
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कमला रानी वरुण, अनिल राजभर, महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
वहीं, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह, धर्मेश लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
Facebook पर बिक रहा है Taj Mahal, ये है पूरा मामला
साथ ही, नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
खबरों की माने तो साथ ही, कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 2 क्षत्रिय, 2 जाट, 1 गुर्जर, 3 दलित, 2 कुर्मी, 1 राजभर, 1 गडरिया, 3 वैश्य, 1 शाक्य और 1 मल्लाह हैं।
इस मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर काफी अटकलें चल रही थी, जिसे आज पूरी तरह से साफ़ कर दिया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी संभव है। साथ ही, सीएम योगी आज शाम 4 बजे नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के सामने सरकार का एजेंडा रखा जाएगा। इसके बाद सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।