इन दिनों एक बार से एलेक्सा काफी चर्चा में है। दरअसल, अब एलेक्सा को हिंदी या हिंग्लिश में वॉइस कमांड दिया जा सकता है। बता दें एलेक्सा को भाषा सिखानी पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एलेक्सा को हिंदी सिखाने वाला शख्स कौन है? मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हम आपको बताते है कि किसने एलेक्सा को हिंदी सिखाई है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एलेक्सा को हिंदी सिखाने वाला शख्स झारखंड की राजधानी रांची का रहना वाला रोहित प्रसाद है। रोहित अमेज़न कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट और एलेक्सा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में साइंटिस्ट हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई रांची से हुई थी। वहीं, उन्होंने रांची के ही बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। वहीं, साल 1997 में इंजीनियरिंग पूरा करके वह अमेरिका चले गए। यहां उन्होंने इलेनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमएस और यहीं से उनकी दिलचस्पी स्पीच रिकॉग्निशन में हुई।
जानें, क्या है ई-सिगरेट और सरकार ने इसपर क्यों लगाया बैन
रोहित ने साल 2013 में अमेज़न कंपनी को ज्वाइन किया। वहीं, दो साल पहले उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐलेक्सा का हेड साइंटिस्ट बनाया गया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह सफर काफी रोमांचक रहा है। आप पांच साल पहले देखें तो किसी डिवाइस को बिना टच किए उससे बातचीत करना साइंस फिक्शन जैसा लगता था। हम स्टार ट्रेक (हॉलीवुड सीरीज) के जमाने में बड़े हुए जो हमारे लिए प्रेरणा है।’
Odd-Even नियम के तोड़ने पर भरना पड़ सकता है 20 हजार रूपये का जुर्माना
वहीं, एलेक्सा को हिंदी सिखाने वाले रोहित प्रसाद को 2017 में रिकोड की टेक्नोलॉजी, बिजनेस और मीडिया क्षेत्र की 100 हस्तियों की सूची में 15वां स्थान मिला था। इस सूची में जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, टिम कुक, सुंदर पिचाई, एलन मस्क और सत्य नडेला जैसी हस्तियां भी थीं प्रसाद ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री बिट्स से ली थी। इसके बाद इलेनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो से मास्टर डिग्री प्राप्त की।
जानें, क्या है Howdy Modi इवेंट, जिसपर टिकी है पूरी दुनिया की नजर