बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ को लेकर जबरदस्त सुर्ख़ियों में है। वहीं, अब वह अपनी शादी के बाद मनाए गए पहले करवाचौथ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह पूरी तरह से भारतीय नारी दिख रही है।
हाल ही में प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें प्रियंका लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही है। साथ ही, उन्होंने लाल रंग की चुड़िया भी पहनी है। सात समुंद्र पार रहने के बाद भी इस अवतार में प्रियंका पूरी तरह से एक भारतीय नारी ही दिख रही है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने लिखा है, ‘मेरी पत्नी (प्रियंका चोपड़ा) इंडियन और हिंदू है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं, और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में मस्ती करते हैं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!’
https://www.instagram.com/p/B3vuHKQjWaL/
Video: कोएना के बिग बॉस के बाहर होने से नाराज इस एक्ट्रेस ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, प्रियंका ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह लाल साड़ी पहने निक के साथ बैठी दिखाई दे रही है। साथ ही, प्रियंका ने लिखा कि निश्चित रूप से उन्हें यह पहला करवाचौथ हमेशा याद रहेगा!
https://www.instagram.com/p/B3vpauYpr0j/
Video: टाइम पर न पंहुचने के कारण इन एक्टर्स ने अक्षय कुमार को दी जमकर गालियां
वहीं, उनके फ्रंट वर्क की बात करें तो कई साल बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कमबेक किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज़ हुई है, जिसमें प्रियंका के साथ-साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आएं।
Bigg Boss: घर में बंदरों ने की एंट्री तो घरवालों के बीच मचा हडकंप, देखें Video