दिल्ली के सुभाष नगर इलाका शनिवार रात को गोलियों की आवाज से दहल गया। यहां हुए फायरिंग के घटनाक्रम में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यहां पर करीब 10 से 15 राउंड गोलियां दागी गई हैं। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यहां के केशोपुर सब्जी मंडी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी और जसवंत अपनी कार में थे, उसी वक्त हमलावरों ने उनपर गोलियां दागनी शुरु कर दी। ये दोनों ही गोलियां लगने से घायल हो गए हैं और इन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर एक सफेद रंग की टोयोटा इनोवा कार पर फायरिंग कर रहे हैं। फुटेज में दो हमलावर कार की तरफ आते हैं और फायरिंग करना शुरु कर देते हैं। दोनों हमलावार कुछ ही सेकेडों में कार पर कई गोलियां दाग देते हैं। जिसके बाद आनन फानन में घायल कार चालक तेजी से अपनी कार को वारदातस्थल से आगे की तरफ भगाए ले जाते हैं। कार के आगे बढ़ने के बावजूद दोनों हमलावर गोली चलाता हुआ कार के पीछे भागते हैं। आगे रास्ता न होने की वजह से कार वापस पीछे की तरफ आती है और वापस तेजी से वापस मुडकर भाग जाती है। इस दौरान भी हमलावर कार का पीछा करते दिखाई देते हैं, वहीं आसपास मौजूद लोगों में इस घटनाक्रम को देखने के बाद दहशत फैल जाती है।
देखें इस घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज, जिसे यूट्यूब पर एबीपी न्यूज ने शेयर किया है-
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली के तिहाड़ गांव के रहने वाले अजय चौधरी सुभाष नगर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सुभाष नगर चौराहे के पास पहुंची तो इलाके में पहले से मौजूद हमलावरों ने चलती कार पर फायरिंग शुरू कर दी। उनपर फायरिंग क्यों की गई इस बारे में अभी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे राजधानी का कोई गिरोह हो सकता है। खबरों के मुताबिक आरोप ये भी है कि इस वारदात के पीछे जेल में बंद सलमान त्यागी का हाथ हो सकता है।
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज
वहीं पुलिस इसे लूट की घटना के एंगल से भी देख रही है। वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रही। पुलिस ने यहां से कईं गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं।
विधायक राजेश नागर ने शुरू कराया बेला गांव की सडक़ का निर्माण कार्य