By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 4 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > हरियाणा > हरियाणा में पहले चरण में 10 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 नवंबर को होगा सरपंच का मतदान
हरियाणा

हरियाणा में पहले चरण में 10 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 नवंबर को होगा सरपंच का मतदान

dastak
Last updated: October 7, 2022 5:54 pm
dastak
Share
election in india
Photo Source- Discourse Magazine
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अलग-अलग चरणों में करवाए जाएंगे। प्रदेश में कुल 411 जिला परिषद सदस्यों, 3,081 पंचायत समिति सदस्यों, 6,220 सरपंचों व 61,993 पंचों के लिए चुनाव होगा। हालांकि पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों में मतदान होगा। इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 30 अक्तूबर तथा सरपंच व पंच पद के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि आज चुनाव की घोषणा होते ही उपरोक्त 10 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। बाकी अन्य जिलों में अभी आचार संहिता नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगभग 36 हजार कर्मचारियो व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। श्री धनपत सिंह ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायती राज चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें तथा ईमानदार एवं साफ सुथरी छवि के उम्मीदवारों को जिताएं। उन्होंने यह भी अपील की कि मतदाता जाति, धर्म आदि से ऊपर ऊठकर मतदान करें।

ये है पंचायत चुनाव का कार्यक्रम-

– 8 अक्तूबर को चुनाव वाले 10 जिलों में संबंधित जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), पंचायत चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी करेंगे।
– 14 अक्तूबर से इन जिलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
– 19 अक्तूबर नामांकन का अंतिम दिन होगा।
– 20 अक्तूबर को नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) होगी।
– 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।
– 21 अक्तूबर को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
– 21 अक्तूबर को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
– 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान होगा।
– 2 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा।
– मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

– यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 2 नवंबर को करवाया जाएगा।
– यदि किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 4 नवंबर को होगा।
– सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

चुनाव लड़ने के लिए यह होगी शैक्षणिक योग्यता-

– पंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं व अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए 5वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
– सरपंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए (जिसमें अनुसूचित जाति की महिला भी शामिल है) 8वीं पास होना जरूरी है।
– पंचायत समिति सदस्य के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।
– जिला परिषद सदस्य के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार को यह जमा करानी होगी जमानत राशि-

– पंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 250 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 125 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।
– सरपंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 500 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 250 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।
– पंचायत समिति सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को 750 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 375 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।
– जिला परिषद सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को 1000 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 500 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।

यह होगी चुनाव खर्च की सीमा-

– पंच पद का उम्मीदवार अधिकतम 50,000 रुपये चुनाव खर्च कर सकता है।
– सरपंच पद का उम्मीदवार अधिकतम 2 लाख रुपये चुनाव खर्च कर सकता है।
– पंचायत समिति सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम 3,60,000 रुपये चुनाव खर्च कर सकता है।
– जिला परिषद सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम 6,00,000 रुपये चुनाव खर्च कर सकता है।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर-

धनपत सिंह ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर राज्य निर्वाचन आयोग, प्रशासन एवं पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इन बूथ पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लगाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच पद के लिए नोटा का विकल्प इस बार भी ईवीएम में रहेगा। आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव में लगे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की ट्रांसफर नहीं होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराने वाली भैंसों के मालिक पर एफआईआर दर्ज, ट्रेन को मुंबई में सुधारा गया

TAGGED:Haryana ElectionHaryana Panchayat Electionचुनावहरियाणा पंचायत चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Adipurush 3D Teaser Screening आदिपुरुष के 3डी टीज़र की स्क्रीनिंग को मिला तेलुगु मीडिया का जबरदस्त रेस्पॉन्स
Next Article Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर और अखिलेश से संबध के बारे में खास रिपोर्ट

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

India vs Zimbabwe: T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम जाएगी जिम्बाब्वे, यहां जानें मुकाबले का शेड्यूल

: इसी साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही हैं। वहीं…

By Dastak Web Team

CBSE: दोबारा पेपेर लीक न हो गारंटी मांग रहे छात्र, जंतर मंतर पर प्रदर्शन

अजय चौधरी यूनिवर्सिटी स्तर पर छात्रों को प्रदर्शन करते देखा था, लेकिन स्कूल स्तर पर…

By dastak

Viral Video: ट्रेन के गेट पर लटका दिखा शख्स, देखिए मुंबई लोकल में खतरनाक सफर

मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करना यानी कि अपनी जान को जोखिम में डालना।…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

Anoop Choudhary
हरियाणा

दिवंगत पत्रकार अनूप चौधरी की रस्म पगड़ी समारोह में पधारी हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By Dastak Web Team
Anoop Choudhary Passed Away
हरियाणा

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी

By Dastak Web Team
Jaguar Plane Crash
हरियाणा

भारतीय वायु सेना का विमान हरियाणा के पंचकूला में कैसे हुआ क्रैश? जानें पूरा मामला

By Dastak Web Team
World NGO Day
हरियाणा

विश्व एनजीओ दिवस पर ये 55 संस्थाएं सम्मानित, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ एन.जी.ओ. द्वारा..

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?