मैना कटारिया
भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने MS धोनी को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा कि जब तक चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) में धोनी खेल रहे हैं तब तक कोई और कप्तान नहीं हो सकता। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रवींद्र जडेजा ने संभाली थी। इस बात को लेकर मीडिया और फैंस के मन में एक ही प्रश्न बार-बार आ रहा है आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग टीम की कमान क्या महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे या फिर किसी अन्य खिलाड़ी को ये जिम्मेवारी दी जाएगी।
आपको बता दें कि हाल ही में रिटर्न और रिलीज खिलाड़ियों की सूची सामने आई है, सूची के अनुसार टीम के कप्तान की बागडोर प्रसिद्ध खिलाड़ी एमएस धोनी के हाथों में रहेगी।
क्या दावा किया भारत के पूर्व स्पिनर ओझा ने-
धोनी और चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि जब तक धोनी सीएसके मे खेलगें, तब तक टीम की कमान कोई अन्य खिलाड़ी नहीं संभाल सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में जान डालते हैं और 5 साल तक की कप्तानी धोनी नहीं करेंगे। यह अलग बात है कि आई पी एल 2022 में टीम की कप्तानी रविंद्र जेडजा ने की थी।
16 साल के तन्मय ने वनडे मैच मे 407 रन बनाकर रचा इतिहास
इस बात का समर्थन आकाश चोपड़ा ने भी किया, उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स टीमचेन्नई सुपर किंग्स टीम की कमान धोनी के अलावा कोई और नहीं संभाल सकता, साथ ही उन्होंने कहा कि एम एस धोनी टीम की कमान संभालते हुए एक अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत की तरफ ले जाएंगे।
वीरेंद्र सहवाग बोले भारत बल्लेबाजों के फेल होने की वजह से हारा सेमिफाइनल, गेंदबाजों को दोष देना गलत