Amazon एक बार फिर अपनी कंपनी के कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। जिसमें वितरण केंद्र के कर्मचारी, प्रौद्योगिकी और कार्पोरेट आदि कई क्षेत्रों के अधिकारी भी शामिल होंगे। Amazon के सीईओ एंडी जस्सी ने हाल ही में खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि Amazon कई विभागों में कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए कंपनी के प्रबंधकों को कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए भी कहा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा था कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को अपनी कंपनी से निष्कासित करने की योजना बना रही है परंतु अब, एक ताजा रिपोर्ट के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि यह संख्या बढ़ गई है। क्योंकि Amazon सभी स्तरों पर कर्मचारियों की छंटनी करेगा। जिससे कंपनी में कर्मचारियों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है।
आख़िर डिजिटल Rupee से किस तरह अलग है यूपीआई?
Amazon कंपनी के मालिक ने हाल ही में यह घोषणा की कि Amazon कंपनी अपनी कंपनी के कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसकी प्रक्रिया कुछ महीनों तक जारी रहेगी और कंपनी द्वारा पूर्ण रूप से सभी का आकलन करने के बाद ही प्रभावित कर्मचारियों को सूचित किया जाएगा। हालांकि उन्होंने अभी तक प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। इसलिए उनका कहना है कि छंटनी की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि सभी क्षेत्र के सभी विभागों के कर्मचारियों की कड़ाई से समीक्षा की जाएगी। Amazon कंपनी के एनुअल प्लानिंग की प्रक्रिया नए साल में शुरू होती है। जिसका मतलब है कि भूमिका में और कटौती होगी क्योंकि लीडर समायोजन करना जारी रखेंगे। जिसके बाद इन फैसलों को 2023 की शुरुआत में प्रभावित कर्मचारियों और संगठनों के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “हम व्यापक, सार्वजनिक या आंतरिक कोई भी घोषणा करने से पहले प्रभावित कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद करेंगे।”
AIRTEL के VIP Number अब आप फ्री में घर बैठे ले सकते हैं, जल्दी से अपनाएं ये तरीका
सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि कॉर्पोरेट कर्मचारियों को पहले ही सतर्क कर दिया गया है कि प्रभावित कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और विच्छेद वेतन भेज दिया जाएगा। कंपनी में महामारी के दौरान हुए ओवर-हायरिंग के परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। कंपनी की वित्तीय गिरावट को देखते हुए लागत में कटौती की आवश्यकता है।