मैना कटारिया
4 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए वनडे मैच में भारत की हार से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि भारत ने जीता हुआ मैच अपने हाथों से गवा दिया। भारत ने बांग्लादेश को इस मैच में 187 रनों का टारगेट दिया था और बांग्लादेश ने 9 ओवर पर 136 रन बनाए और आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने एक शानदार पारी खेलते हुए जीत का ताज अपने नाम किया। आपको बता दें कि भारत की इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को खराब कप्तानी कहा जा रहा है, जिसके साथ ही रोहित शर्मा को बहुत कुछ सुनाया भी जा रहा है।
जब सारे मीडिया के सामने फैंस रोहित को उनकी कप्तानी को लेकर बोल रहे थे, तब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने रोहित शर्मा की कप्तानी की सहारना की। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर फैंस उन्हें नंबर देने लगे, जिस पर युवराज सिंह ने रोहित शर्मा की कप्तानी को 10 में से 10 नंबर देकर उनकी कप्तानी का समर्थन किया।
What are your thoughts? 🤔#crickettwitter #indvsban pic.twitter.com/lX4ZEn9OQY
— Sportskeeda (@Sportskeeda) December 4, 2022
nbsp;
कप्तान रोहित शर्मा अभी नहीं सोचना चाहते विश्व कप के बारे में, आखिर क्या है उनका लक्ष्य?
आपको बता दें कि एशिया कप 2021 में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की बागडोर संभाली, जिसके बाद इन्होंने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज से कई द्विपक्षीय मैचों में जीत हासिल की और लोगों को अपनी कप्तानी का दीवाना बनाया, लेकिन एशिया कप सुपर 4 फिनिश के बाद टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आग की तरफ फैलने लगी और रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर सुनाने लगे।
रूतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, एक ओवर में लगाए 7 छक्के