रणबीर कपूर ने बताया की उनकी बेटी के नाम राहा का उच्चारण कैसे किया जाता है। रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट 6 नवंबर को राहा के माता-पिता बने। रणबीर कपूर ने अपनी बेटी के नाम के उच्चारण के बारे में फैंस के मन में जो भी संदेह था, उसे दूर कर दिया है। कुछ दिनों पहले आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी के नामों की घोषणा की लेकिन कई लोग भ्रमित हो गए कि उनके नाम का उच्चारण कैसे करें उनकी बेटी का नाम “राहा” है। अब रणबीर कपूर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल के मौके पर पहली बार जोर से राहा का नाम लिया। उन्होंने इसका उच्चारण रा-हा (राहा) किया और कहा “हाँ धन्यवाद”उसका नाम राहा है।
पाकिस्तानी फैन ने बेल बॉटम फिल्म को बताया उनके देश के खिलाफ, अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब
उनके चाहने वाले सभी लोग उन्हें पिता के रूप में देखकर बहुत खुश नजर आए। “रणबीर कपूर भी बहुत खुश नजर आ रहे थे” बेटी के जन्म के बाद रणबीर की मीडिया से ये पहली बातचीत हुई। वह अपनी बेटी को लेकर बहुत खुश और उत्साहित नज़र आ रहे थे। आलिया ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए कहा उनकी बेटी का नाम उनकी दादी ने चुना है। “राहा” नाम के बहुत सारे सुंदर अर्थ है राहा, संस्कृत में, एक कबीला है, बांग्ला में आराम व राहत, अरबी में शांति है और इसका अर्थ खुशी आजादी और आनंद भी है।
तलाक के महीनों बाद हनी सिंह ने सरेआम थामा गर्लफ्रेंड टीना ठडानी का हाथ
अपनी बेटी का शुक्रिया करते हुए कहा कि हमारे परिवार को जीवित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मानो ऐसे लगता है जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है। रणबीर को आखरी बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित काल्पनिक महाकाव्य ब्रह्मास्त्र में आलिया के साथ देखा गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म में दोनों ने अच्छा काम किया है।