प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है इस बार अनुष्का एक लोकप्रिय एथलीट ब्रांड के साथ अपने सहयोग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया में ये सभी चर्चाएं तब शुरू हुई जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बिना अनुमति के उनकी तस्वीरों का उपयोग करने के लिए कहा गया तब कई लोगों ने सोचा कि अनुष्का ब्रांड को बदनाम करने के लिए यह सब कह रही है लेकिन बाद में सभी को यह पता चला कि यह पहले से ही नियोजित था।
अनुष्का शर्मा ने इस अभियान की पहले ही अधिकारिक रूप से घोषणा की जिसके बाद अभिनेत्री ने मुंबई की सड़कों पर ब्रांड का प्रचार किया। अब इस बात से तो हर कोई रूबरू है कि फैंस अपने लोकप्रिय और चहेते एक्टर की एक झलक पाने के लिए कितने उत्सुक और बेचैन रहते हैं इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब अनुष्का शर्मा एक भव्य और आकर्षक कार में ब्रांड का प्रचार करने के लिए मुंबई के बांद्रा की सड़कों पर नजर आई तो उनके फैंस ने उनकी तस्वीर लेने के लिए जमा हो गए।
View this post on Instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया अपनी शादी का खुलासा, आखिर क्यों कि देवोलीना ने कोर्ट मैरिज
जिसके बाद सड़क पर कुछ देर में ही ट्रैफिक जाम हो गया,जिसके बाद अनुष्का शर्मा की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी कुछ लोगों ने कमेंट के द्वारा अनुष्का की आलोचना की और इसे अनावश्यक जाम बताया। एक यूजर ने अनुष्का की आलोचना करते हुए लिखा कि पुलिस इन लोगों को कुछ नहीं कहती फुल ट्रैफिक जाम किया हुआ है।
अपने पति के लिए नम्रता शिरोडकर ने क्यों छोड़ी एक्टिंग, जानिए कारण