पूरी दुनिया में ऐसे बहुत से सांपों की प्रजातियां हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं और डर के मारे उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों की बहुत से वीडियो आते रहते हैं। किसी में या तो उनके शिकार करने के तरीके को देखकर रूह कांप जाती है या उनकी खूंखार लड़ाई को देखकर डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वैसे यूं तो आप भी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए होंगे। आप लोग वहां अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जाते होंगे पर इस वीडियो में जो हो रहा है वह आपको हैरान कर देने वाला है। क्योंकि इस वीडियो में दो लड़कियां अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि एक विशालकाय सांप के साथ डिनर करने रेस्टोरेंट में आई हैं। जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं।
View this post on Instagram
यू तो आपने बहुत से पालतू जानवर देखे होंगे जो अपने मालिक के साथ बहुत सी जगह जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को अपने पालतू जानवर के रूप में साहब पालते हुए देखा है।इतना ही नहीं उसे रैस्टोरैंट में ले जाकर अपने साथ खाना खिलाते हुए देखा है। ये हैरान करने वाला दृश्य आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा जिसमें दो लड़कियाँ अपने साथ एक रंग बिरंगे विशालकाय साँप के रेस्टोरेंट में डिनर कराने के लिए लेकर आईं हैं।
समुद्र में नजर आई गुलाबी डॉल्फिन जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कैसे हैं इसका रंग गुलाबी
वीडियो की शुरुआत में भी देखा जा सकता है, कि एक रंग बिरंगा साँप रेस्टोरेंट की टेबल पर बैठा है और उन दोनों में से एक लड़की बिना डरे है। चॉपस्टिक की मदद से उसे खाना खिला रही है इतना ही नहीं वो साँप भी डीनर एन्जॉय कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है और अब तक इसे हज़ारों लोग देख चुके हैं और इसे 72 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं अपनी गर्दन और कॉमेंट के ज़रिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पतली कमरिया मोरी हाय हाय गाने पर बच्चों के साथ एक अंकल ने लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो