किरण शर्मा
आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर भारत की अनोखी छवि देखने को मिलेगी पर इस बार का गणतंत्र दिवस अन्य कई मायनों में खास है। इस बार की परेड में सेन्य शस्त्रों के प्रदर्शन में मेड इन इंडिया के शस्त्र भी मौजूद होंगे जोकि भारत की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई छवि का प्रदर्शन करेंगे। इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार 21 तोपों की सलामी 25 पाउंडर बंदूकों की जगह 105mm (IFG) स्वदेशी गन से दी जाएगी। वहीं गणतंत्र दिवस पर नौसेना का आईएल-38 आखिरी बार शामिल होगा।
इस तरह इस बार कई चीजें अलग और अनोखी होगी, जो हर बार की तरह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचेगी। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है, परेड में इस बात का मुख्य आकर्षण रहेगा। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन करने के बाद शुरू होगी। इसके बाद सभी कर्तव्य पथ पर किए गए भव्य आयोजन की तरफ जाएंगे।
क्या-क्या होगा खास?
1- इस बार मिस्र का 120 सदस्य मार्चिंग दस्ता परेड में भाग लेगा।
2- परेड कर्तव्य पथ, सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर बहादुर शाह जफर मार्ग, तिलक मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लाल किले से होकर गुजरेगी।
3- इस साल पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल- सिसी मुख्य अतिथि रहेंगे, जो समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
4- मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी परेड में भाग लेगी।
5- इस बार 21 तोपों की सलामी 25 पाउंडर बंदूकों की जगह 105mm आईएफजी स्वदेशी गन से दी जाएगी।
Republican Day: 74 वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने किया कुछ खास, जानिए क्या
6- इस बार नौसेना का आईएएल- 38 विमान का कौशल आखिरी बार देखने को मिलेगा।
7- समारोह का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल- सिसी करेंगे।
8- परेड में मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन नागा, K9- ब्रज, नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS)भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
9- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नौसेना के 144 नाविक शामिल होंगे।
10- इस बार पहली बार अग्निवीर भी परेड में शामिल होंगे, जिसमें तीन महिलाएं और 6 अग्निवीर होंगे।
Amity University की साइकोलॉजी की छात्रा ने लगाई फांसी, डिप्रेशन का थी शिकार