देश के कुछ क्षेत्रों में बिन मौसम बरसात और ओले पड़ने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है, शनिवार को IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने अगले कुछ दिनों में बिन मौसम बरसात और ओले बरसने की आशंका जताते हुए, हरियाणा पंजाब और मध्य प्रदेश के किसानों को रबी की फसलों की कटाई को फिलहाल टालने के लिए कहा है। IMD ने किसानों को पकी हुई फसलों को लेकर कुछ राज्यों में सरसों, चना जैसी फसलों की जल्द से जल्द कटाई करने और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसानों की फसल गिरने से बचाने के लिए गेहूं की फसल की सिंचाई न करने को भी कहा है।
IMD के मुताबिक-
पिछले 24 घंटों में देश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश और गरज होने के साथ ओले पड़े हैं। बीते 24 घंटे में राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में ओले गिरते हुए देखे गए हैं। IMD के मुताबिक, 19 मार्च को उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली तूफान आंधी और ओले गिरने की संभावना है। 20 मार्च को उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही उत्तराखंड में 21 मार्च को ओलों के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
फसलों को नुकसान-
IMD ने एक बयान में कहा कि तेज हवा और ओले खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खुले स्थानों पर मवेशी घायल हो सकते हैं। IMD ने किसानों को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश में फसलों की कटाई को टालने की सलाह दी है। अगर पहले से ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है।
गौर फरमाएं- लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा, है समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता :रेनू भाटिया
राजस्थान के किसानों के लिए-
राजस्थान के किसानों के लिए सलाह दी गई है, कि वह सरसों और चने की जल्द से जल्द कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्टोर कर लें। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश के किसानों को चना, सरसों और गेहूं की जल्द से जल्द कटाई करके उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र में किसानों को गेहूं, दाल की फसल काटने को कहा गया है।