नाइजीरिया के एक गांव में बंदूक धारियों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा कर 50 मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है, ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के अध्यक्ष रुबेन बाको ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूक धारियों ने 47 लोगों को मौत के घाट उतार दिया जिसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे एक दिन पहले इसी स्थान पर 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
बेन्यू राज्य की पुलिस के साथ-साथ एनेनी सेवुइस ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों ने एक बाजार में पहले आग लगाई थी। इस आग में जल कर मरने वालों की संख्या 8 बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि इस हमलें में एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने इस हमले कि जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारियों हमलावरों ने नाइजीरिया के एक गांव में दो बार हमला करके 50 लोगों की हत्या कर दी।इस हमले के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम को माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: रमज़ान महीने में सऊदी के प्रिंस ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख सभी चौंके
आखिर क्यों किया गया हमला-
हमला क्यों किया गया किसने किया, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं, जबकि अधिकारियों का मानना है कि ये दोनों हमले एक-दूसरे से संबंधित है, अधिकारियों की नजर में इस हमलें को अंजाम देने का संदेह यहां के स्थानीय चरवाहों हैं। क्योंकि इससे पहले भी भूमि विवाद को लेकर नाइजीरिया में किसानों के साथ मुठभेड़ हो चुकी हैं। कुछ समय पहले फुलानी मूल के किसानों ने चरवाहों पर अपने पशुओं को उनके खेतों में चराने और उनकी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया था। जिसके साथ ही चरवाहों का आरोप है कि खेत पशुओं को चराने के लिए हैं।
नाइजीरिया के बेन्यू राज्य को भरपूर फसल की उपज को लेकर नाइजीरिया की खाद्य टोकरी के नाम से भी जानना जाता हैं, लेकिन बार-बार होने वाले झगड़ों और मुठभेड़ के कारण बेन्यू राज्य की कृषि पैदावार में वर्षों से कमी आती जा रही हैं, जिसके कारण यहां परिवार अपना जीवन यापन भी नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चीन ने बदले अरूणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम, अमेरिका ने दिया भारत का साथ कही ये बड़ी बात